फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राममंदिर और अनुच्छेद-370 के मुद्दे पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कही ये बड़ी बात, इनका भी किया जिक्र

Thu, 06 Jun 2019 03:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 06 Jun 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
why you listen carefully every word said by rss chief mohan bhagwat
संघ प्रमुख माेहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने चार दिवसीय प्रवास के आखिरी दिन प्रशिक्षण वर्ग में आए युवाओं से मिलकर उन्हें देश का नेतृत्व कर्ता बनने की सलाह दी। देश भर के युवाओं को शाखाओं के माध्यम से संघ से जोड़ने की बात कही। मंगलवार को राममंदिर और अनुच्छेद-370 के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट किया और कहा कि सरकार से कश्मीर में अनुच्छेद-370 समाप्त करने की उम्मीद की जाएगी।


 
why you listen carefully every word said by rss chief mohan bhagwat
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
यह भी कहा कि सामाजिक समरसता, विचार प्रवाह और धार्मिक मूल्यों के आधार पर सबको एक साथ जोड़ने पर कार्य किया जाए। वह मंगलवार को शाम चार बजे दिल्ली चले गए। अपने प्रवास के आखिरी दिन के बौद्धिक में उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के पास दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता मौजूद है। देश को वैभवशाली बनाने के लिए काम करना होगा।

 
why you listen carefully every word said by rss chief mohan bhagwat
संघ प्रमुख माेहन भागवत के साथ कानपुर के संघ चालक - फोटो : अमर उजाला
यह सिर्फ बात करने से नहीं होगा। स्वयं सेवकों को इस मानसिकता के साथ काम करना होगा कि न किसी से डरना है, न किसी को डराना है। भागवत ने कहा कि देश भर में शाखाओं की संख्या तेजी से बढ़ाने पर कार्य किया जाएगा। साथ ही नए लोगों को संघ से जोड़ा जाए। जो लोग किसी लालच में संघ से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए यहां कोई काम नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
why you listen carefully every word said by rss chief mohan bhagwat
धूप से खुद को बचाते दिखे संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इशारों में ही मोदी सरकार को मजबूत और बेहतर सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि दुनिया के लोग भारतवर्ष की तरफ देख रहे हैं। हमारे लिए यह आवश्यक है कि ऐसे मौके पर हम अपने को साबित कर सकें। सोमवार शाम को संस्कार भारती की तरफ से आयोजित भजन संध्या में संघ प्रमुख ने शिरकत की। इस दौरान क्षेत्र संघ चालक वीरेंद्र जीत सिंह, उनकी पत्नी और बहू नीतू सिंह के अलावा प्रांत प्रचारक संजय, सह प्रांत प्रचारक श्रीराम सिंह भी मौजूद रहे। 


 
विज्ञापन
why you listen carefully every word said by rss chief mohan bhagwat
कार्यकर्ताओं से घिरे हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
हर प्रशिक्षु को पांच स्वयं सेवक बनाने का लक्ष्य
पूर्वी यूपी के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने कानपुर आए युवाओं को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लक्ष्य दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पांच-पांच युवाओं को संघ से जोड़ें। शाखाओं को आयोजन करें, वहां भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए काम किया जाए। प्रशिक्षण वर्ग में चार प्रांतों, गोरक्ष प्रांत, काशी प्रांत, अवध प्रांत और कानपुर प्रांत के करीब 1000 स्वयं सेवकों ने द्वितीय वर्ग का प्रशिक्षण लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed