{"_id":"5cf39358bdec22071b38b664","slug":"woman-brutally-beat-12-year-old-girl-in-kanpur-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्ची के साथ बर्बरता करने वाली निर्दयी मालकिन गिरफ्तार, ये बातें कहते हुए चेहरे पर रत्तीभर शिकन न थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची के साथ बर्बरता करने वाली निर्दयी मालकिन गिरफ्तार, ये बातें कहते हुए चेहरे पर रत्तीभर शिकन न थी
Sun, 02 Jun 2019 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, मासूम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के काकादेव में नवीन नगर में बच्ची को बंधक बनाकर काम करवाने और बर्बरता से पीटने वाली निर्दयी मालकिन साधना दीक्षित को पुलिस ने शनिवार शाम को झकरकटी बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला शहर छोड़ने की फिराक में थी। पुलिस ने उसको व्हाट्सऐप की मदद से पकड़ा है। साधना मूलरूप से कानपुर देहात के गजनेर की रहने वाली है।
घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सीओ स्वरूप नगर अजीत सिंह चौहान के मुताबिक आरोपी प्रॉपर्टी डीलर महिला साधना दीक्षित दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करती थी। घटना के बाद उसने एक नंबर बंद कर दिया था लेकिन जांच के दौरान एक नंबर पर उसका व्हाट्सऐप एक्टिव मिला। तीन दिन से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। उसकी लोकेशन एक दिन दिल्ली फिर लखनऊ में मिली। शनिवार दोपहर को उसकी लोकेशन शहर में मिली।
घटना के बाद हुआ पथराव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उसको ट्रेस करते हुए शाम को कोहना और काकादेव पुलिस ने झकरकटी बस अड़डे पर दबिश दी। यहां आरोपी साधना दीक्षित बस पकड़ कर शहर छोड़ने की फिराक में थी। तभी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में साधना सिंह ने आरोपों को स्वीकारा है। उसने बताया कि बच्ची काम नहीं करती थी। इसलिए उसको मारती पीटती थी। जिस दौरान ये बातें वह बता रही थी उस समय भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडित मासूम को ले जाती महिला पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कोहना इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने बताया कि साधना और उसके पति विक्रम पर आय से अधिक संपत्ति का मामला था। इसमें 21 नवंबर 2012 में सीबीआई ने इन्हें लखनऊ जेल भेजा था। अक्तूबर 2013 में जेल से छूटी थी। उसका जेके मंदिर के पास एक मकान भी ईडी ने सीज किया था। साधना ने 2018 अक्टूबर में पति की हत्या में जेल में बंद एक महिला की जमानत करवाई थी। उसकी बेटी सात महीने से अपने घर पर रखकर काम करवा रही थी। बच्ची की मां के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
मासूम बच्ची का घर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
18 तारीख को खुलासा हुआ था कि नवीन नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर साधना दीक्षित बच्ची को सात महीने से बंधक बनाकर काम करवाने के साथ उसको प्रताड़ित कर रही है। पुलिस ने बच्ची को मुक्त कराया था और मामले में एफआईआर दर्ज की थी। बच्ची के गंभीर चोटें थीं, उसे हैलट में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कोहना पुलिस कर रही है। कई समाजसेवी संगठन इस मामले में बच्ची के समर्थन में आए हैं।