सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ईद पर बाबा चंद्रशेखर की मौत पर बवाल, हाईवे पर पथराव, SDM की गाड़ी तोड़ी; पुलिस ने दागे आंसू के गोले

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 10:43 AM IST
सार

बाबा चंद्रशेखर महाराज की संदिग्ध मौत के विरोध में दिल्ली-आगरा हाईवे (NH-19) पर लोगों ने जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे हत्या बताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और उच्च स्तरीय जांच की मांग की, वहीं प्रशासन हालात संभालने में जुटा है।

विज्ञापन
Massive Protest After Baba Chandrashekhar’s Death Delhi-Agra Highway  Blocked
मथुरा में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईद वाले दिन मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद उबाल है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त जन-आक्रोश देखने को मिला। घटना से उत्तेजित अनुयायियों और स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे के दोनों किनारों को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, जिससे मीलों लंबा जाम लग गया। मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान हाईवे पर पथराव कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने राहगीरों के वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। 


इस भीड़ में फंसे अधिकारियों के वाहन भी भीड़ के आक्रोश का शिकार हो गए। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर वीवीआईपी ड्यूटी में आए अधिकारियों की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालत को संभालने के लिए पुलिस ने आंसे गैस के गोले दागना शुरू कर दिया। तब कहीं जाकर हालात सामान्य हो सके। 


 
Trending Videos
Massive Protest After Baba Chandrashekhar’s Death Delhi-Agra Highway  Blocked
हाईवे कर दिया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बाबा चंद्रशेखर महाराज की मृत्यु महज़ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। आक्रोशित भीड़ ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़ी हुई है। हाईवे जाम होने के कारण यात्री बसों और मालवाहक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हैं। अधिकारियों ने उचित वैधानिक कार्रवाई और जांच का आश्वासन दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Massive Protest After Baba Chandrashekhar’s Death Delhi-Agra Highway  Blocked
एसडीएम की गाड़ी का तोड़ा शीशा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया गया है कि बाबा चंद्रशेखर को क्षेत्र में गौ-तस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी। वे अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। नवीपुर के समीप तस्करों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए अपनी गाड़ी बाबा के ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।



 
Massive Protest After Baba Chandrashekhar’s Death Delhi-Agra Highway  Blocked
हाईवे कर दिया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की गंभीरता को देखते हुए छाता पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बरसाना की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर सघन नाकाबंदी कर दी गई है ताकि फरार आरोपियों को पकड़ा जा सके।

 
विज्ञापन
Massive Protest After Baba Chandrashekhar’s Death Delhi-Agra Highway  Blocked
वाहनों की कतार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाबा का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख स्थित बाबा की गोशाला पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण और गौ-भक्त जमा हैं।  बाबा 'फरसा वाले' अपने निडर स्वभाव और गौ-वंश की रक्षा के लिए ब्रज क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और गौ-सेवकों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed