{"_id":"68abd7b12e52562c48020116","slug":"prostitution-in-spa-centers-different-rates-for-special-services-first-send-photos-of-the-girls-then-deal-2025-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर में देह व्यापार: स्पेशल सर्विस का अलग रेट...युवतियों का भेजते हैं पहले फोटो, फिर होती है डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर में देह व्यापार: स्पेशल सर्विस का अलग रेट...युवतियों का भेजते हैं पहले फोटो, फिर होती है डील
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:18 AM IST
सार
पुलिस ने जिस स्पा सेंटर में छापा मारा, वहां स्पेशल सर्विस के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों से संपर्क किया जाता था। इसके बाद व्हाट्सएप पर डीलिंग होती थी।
विज्ञापन
स्पा सेंटर में गंदा काम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हेलो...मैं स्पा सेंटर से बोल रहीं हूं। क्या आपको स्पा सेंटर की सर्विस चाहिए। हां में जवाब आने के बाद युवती ग्राहक को स्पेशल सर्विस देने की बात कहकर स्थान और समय व्हाट्सएप पर मैसेज कर देती है। साथ ही व्हाट्सएप पर पसंद की युवती का फोटो भी भेज दिया जाता है। व्हाट्सएप कॉल पर ही देह व्यापार की डीलिंग हो जाती है। शहर में एक नहीं, बल्कि कई स्पा सेंटरों की आड़ में स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापार का खेल चल रहा है।
Trending Videos
स्पा सेंटर में छापा
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया है कि शहर में ऐसे कई स्पा सेंटर हैं, जहां देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इधर, दो स्पा सेंटरों का भड़ाभोड़ होने के बाद पुलिस गहराई से मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने दो दलालों समेत चार आरोपियों को जेल भी भेज दिया है। वहीं दोनों स्पा सेंटरों को सीज कराकर कृष्णा नगर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने कृष्णा नगर चौकी इंचार्ज पर लापरवाही के चलते कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पा सेंटर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसीि
स्पा सेंटर संचालकों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
इधर, एसएसपी श्लोक कुमार ने कृष्णा नगर क्षेत्र में ब्लाॅसम थाई स्पा एंड सैलून और हेवन स्पा सेंटर के संचालकों के नाम सामने आने के बाद उनकी तलाश जारी है। आरोपियों में आगरा के जितेंद्र राठौर, जीतू तोमर, अशोक तोमर, कन्हैया ठाकुर और दिल्ली के पंकज कपूर व अरमान शामिल हैं। इन आरोपियों की तलाश के लिए सर्विलांस समेत तीन टीमें गठित की गई हैं। सीओ क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

मॉडल शॉप और बाजारों में स्पा सेंटर का होता था प्रचार
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि स्पा सेंटर सोशल मीडिया के जरिए विज्ञापन प्रसारित करते थे। इसके अलावा सेंटर संचालकों ने कुछ लोगों को माउथ पब्लिसिटी के लिए हायर किया हुआ था। ये मथुरा में मॉडल शॉप और बाजारों में लोगों के बीच बैठकर स्पा सेंटर का प्रचार करते थे। पकड़े गए युवकों में एक स्पा सेंटर का प्रचार करने वाला भी शामिल है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि ग्राहक से स्पेशल सर्विस के बारे में पूछा जाता था। यदि ग्राहक तैयार होता था तो उसे स्पेशल सर्विस उपलब्ध कराई जाती थी। इस सर्विस का अतिरिक्त चार्ज भी लिया जाता था।

देह व्यापार होने की पुलिस को मिली थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार होने की शिकायत की थी। इसमें एक का नाम ब्लोसम थाई स्पा एंड सॉल्यूशन और दूसरे का हेवन स्पा है। इन स्पा के अंदर क्या होता है, इसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस ने स्पा सेंटर में बोगस ग्राहक बनाकर भेजे। इन ग्राहकों ने यहां जानकारी की, तो राज खुल गया।