सब्सक्राइब करें

UP: मोबाइल पर गेम खेलते बेटे को हंसिया से काटा, इसलिए की बेरहमी से हत्या; पिता का दिल दहला देने वाला खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 04 Feb 2026 08:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई थी। पिता ने बेटे की हंसिया से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस न आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दिल दहला देने वाले खुलासे किए।

विज्ञापन
Mayank murder case: Father kills his son in Firozabad
firozabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर पुलिस ने 2 फरवरी को हुए मासूम मयंक हत्याकांड में आरोपी पिता राजेश राजपूत को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड मंजूर की है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने सीओ को आदेश दिया है कि इस मामले में 15 दिन में चार्जशीट दाखिल की जाए। फास्टट्रैक कोर्ट में ट्रायल कराने की पैरवी करते हुए 3 माह में सख्त से सख्त सजा कराने का लक्ष्य निर्धारित करें।


 
Trending Videos
Mayank murder case: Father kills his son in Firozabad
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ अमरीश कुमार ने बताया कि 2 फरवरी को थाना मक्खनपुर क्षेत्र के श्रीराम ग्लास फैक्टरी मार्ग स्थित एक मकान में मयंक की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो फर्श पर खून बिखरा था और मयंक का शव एक बक्से के अंदर से बरामद हुआ था। मृतक की माता उर्मिला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mayank murder case: Father kills his son in Firozabad
आरोपी बाप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी पिता राजेश ने पुलिस पूछताछ में जो खुलासा किया, वह दिल दहला देने वाला है। राजेश शराब का आदी था और उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। साथ ही, संपत्ति का मयंक के नाम होना भी विवाद का बड़ा कारण था। राजेश ने 2 फरवरी को अपनी पत्नी और बेटे दोनों की हत्या की साजिश की थी। दोपहर 2 बजे जब मयंक स्कूल से लौटा और फोन में गेम खेलने लगा, तभी राजेश ने हंसिया से उसके सिर पर वार किया। मयंक जान बचाने के लिए भागा, लेकिन सीढ़ियों पर गिर गया। पिता ने उस पर हंसिये से 25-30 वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 
Mayank murder case: Father kills his son in Firozabad
घर में फैला खून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजेश शव को बक्से में छिपा ही रहा था कि उसकी पत्नी उर्मिला आ गई। हाथ में खून से सनी हंसिया देख उर्मिला चिल्लाई, जिससे घबराकर राजेश मौके से फरार हो गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि 4 टीमों ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजेश कुमार (44 वर्ष) को गिरफ्तार किया। 

 
विज्ञापन
Mayank murder case: Father kills his son in Firozabad
मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करती मां और बहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसकी निशानदेही पर सरसों के खेत से हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, एसआई राखी, सर्विलांस सेल के भूपेंद्र चौधरी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें-Agra News: ताजमहल के आसपास मिला कुछ ऐसा, नगरायुक्त भी रह गए दंग; तीन लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed