{"_id":"69859ddf4063baa7bc0f26c9","slug":"up-minister-targeted-congress-mp-rahul-gandhi-by-putting-up-a-hoarding-in-raebareli-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics News: योगी के मंत्री ने लगाई होर्डिंग, लिखा- असली गद्दार कौन? नकली राहुल गांधी या... सियासत गरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics News: योगी के मंत्री ने लगाई होर्डिंग, लिखा- असली गद्दार कौन? नकली राहुल गांधी या... सियासत गरमाई
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार
UP Politics News: योगी के मंत्री ने रायबरेली में होर्डिंग लगाई। इसमें लिखा- असली गद्दार कौन? नकली राहुल गांधी या असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू? होर्डिंग लगने के बाद जिले की सियासत में गर्माहट है। चर्चाओं का बाजार गर्म है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
रायबरेली में लगाई गई होर्डिंग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
रायबरेली में योगी सरकार के मंत्री ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। इससे जिले में राजनीति गरमा गई है। होर्डिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Trending Videos
राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की तरफ से लगाई गई होर्डिंग में सबसे पहले बड़े अक्षरों में लिखा गया गद्दार कौन? असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू या फिर नकली गांधी राहुल गांधी?
विज्ञापन
विज्ञापन
होर्डिंग में आगे लिखा गया कि गद्दारी कांग्रेस से संपूर्ण देश की देवतुल्य जनता ने कांग्रेस छोड़ा। क्या राहुल गांधी उसे गद्दार कहते हैं ? और ममता दीदी वफादार?
इसके ठीक दूसरी ओर लिखा कि 'गद्दारी भारत से, भारतवासियों से भारतीय संस्कृति और संस्कारों से प्रभु श्रीराम से, सरदार पटेल से, सुभाष चंद्र बोस से डॉ अब्दुल कलाम से, फिरोज गांधी से, मेनका गांधी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के व्यवसायी वाड्रा परिवार तक।'
इससे एक दिन पहले मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से भी ऐसा हा पोस्टर साझा किया था। अब शहर में कई जगह ये होर्डिंग लगने से मामला चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
