{"_id":"69859be1d5a6fd4d700ae9e4","slug":"video-rayabral-ma-arajakatatava-na-brata-ma-shamal-hana-aae-yavaka-ka-kara-ka-shasha-taugdha-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में अराजकतत्वों ने बरात में शामिल होने आए युवक की कार का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में अराजकतत्वों ने बरात में शामिल होने आए युवक की कार का शीशा तोड़ा
रायबरेली में गुरुवार की रात नसीराबाद थाना क्षेत्र के कांटा गांव में बरात के दौरान अराजकतत्वों ने एक कार का शीशा तोड़ दिया। गांव निवासी संपता मौर्या के यहां अमेठी के पूरबगांव बनबसा से बरात आई थी। बरात में बहादुर क्षेत्र से विनोद मौर्य भी शामिल हुए थे। विनोद ने बताया कि लगभग 9.30 बजे वह अपनी कार खड़ी करके द्वार पूजा में शामिल होने बैठे थे। द्वार पूजा सम्पन्न होने के बाद जब वह गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि कार के आगे और पीछे का शीशा ईंट मारकर तोड़ा गया था। ग्रामीणों के अनुसार, तीन-चार युवक मुंह में अंगोछा बांधकर आए थे। पत्थर मारकर मौके से फरार हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।