{"_id":"6984c353a94fe581ab056c72","slug":"the-dilapidated-guru-tegh-bahadur-market-will-be-saved-with-the-help-of-a-net-raebareli-news-c-101-1-rai1002-150506-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नेट जाल से बचाया जाएगा जर्जर गुरुतेग बहादुर मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नेट जाल से बचाया जाएगा जर्जर गुरुतेग बहादुर मार्केट
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सुपर मार्केट स्थित गुरुतेग बहादुर मार्केट।
विज्ञापन
रायबरेली। जर्जर गुरुतेग बहादुर मार्केट को बचाने के लिए नेट जाल लगवाया जाएगा। व्यापारियों के आंदोलन के बाद नगर पालिका परिषद रायबरेली की तरफ से यह कदम उठाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के प्रयास से नेट जाल लगवाने में आने वाले खर्च का स्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। इसी माह नेट जाल लगवाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
दरअसल, गुरुतेग बहादुर मार्केट के निर्माण के बाद से आज तक इसकी कोई बड़ी मरम्मत नहीं हुई है। वर्ष 2003 में केवल छज्जों की पुताई कराई गई थी, जो पर्याप्त नहीं थी। इस कारण जल निकासी व्यवस्था बाधित हो गई है, जिससे दीवारों में सीलन आ गई है और छज्जे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार भवन के छज्जों का प्लास्टर टूट गया है और सरिया में जंग लगने से वह गल गई है। यह स्थिति भवन की संरचनात्मक अखंडता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। यह सुपर मार्केट रायबरेली नगर पालिका परिषद के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 14 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त यह हजारों लोगों के लिए आजीविका का साधन है, जहां विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान वर्षों से संचालित हो रहे हैं।
नगर पालिका की ओर से मार्केट के ध्वस्तीकरण करने की नोटिस पहुंचने से व्यापारी लामबंद थे। बुधवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद करके जुलूस निकाला था। पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर का कहना है कि जर्जर मार्केट को गिरने से बचाने के लिए नेट जाल लगवाया जाएगा। इससे कोई हादसे की चपेट में भी नहीं आएगा। व्यापारियों के साथ आम जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस करेगी। नेट जाल लगवाने में करीब 10 लाख रुपये का बजट खर्च आएगा। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। व्यापारियों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होगा।
इनसेट
इस तरह काम करता है नेट जाल
भवन निर्माण और उसकी मरम्मत के क्षेत्र में, नेटजाल एक अत्यंत महत्वपूर्ण सामग्री के रूप में उभरा है। यह न केवल संरचनाओं को मजबूती प्रदान करता है, बल्कि दरारों को रोकने, स्थायित्व बढ़ाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाता है। चाहे वह प्लास्टरिंग हो, कंक्रीट को सुदृढ़ करना हो, या चिनाई का काम हो, नेटजाल का उपयोग आधुनिक निर्माण का एक अभिन्न अंग बन गया है। नेटजाल, जिसे तार की जाली भी कहा जाता है, मूल रूप से पतले धातु के तारों को आपस में बुनकर या वेल्ड करके बनाया जाता है।
Trending Videos