{"_id":"69859dd675e666855200a704","slug":"video-rayabral-ma-yaga-ka-matara-na-lgaii-haradaga-lkha-asal-gathathara-kana-nakal-rahal-gathha-ya-fara-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में योगी के मंत्री ने लगाई होर्डिंग, लिखा असली गद्दार कौन? नकली राहुल गांधी या फिर....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में योगी के मंत्री ने लगाई होर्डिंग, लिखा असली गद्दार कौन? नकली राहुल गांधी या फिर....
रायबरेली में योगी सरकार के मंत्री ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। इससे जिले में राजनीति गरमा गई है। होर्डिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की तरफ से लगाई गई होर्डिंग में सबसे पहले बड़े अक्षरों में लिखा गया गद्दार कौन? असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू या फिर नकली गांधी राहुल गांधी?
होर्डिंग में आगे लिखा गया कि गद्दारी कांग्रेस से संपूर्ण देश की देवतुल्य जनता ने कांग्रेस छोड़ा। क्या राहुल गांधी उसे गद्दार कहते हैं ? और ममता दीदी वफादार?
इसके ठीक दूसरी ओर लिखा कि 'गद्दारी भारत से, भारतवासियों से भारतीय संस्कृति और संस्कारों से प्रभु श्रीराम से, सरदार पटेल से, सुभाष चंद्र बोस से डॉ अब्दुल कलाम से, फिरोज गांधी से, मेनका गांधी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के व्यवसायी वाड्रा परिवार तक।'
इससे एक दिन पहले मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से भी ऐसा हा पोस्टर साझा किया था। अब शहर में कई जगह ये होर्डिंग लगने से मामला चर्चा का विषय बन गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।