{"_id":"6984e7d4c306a5f5e400ac14","slug":"a-minor-canal-breach-caused-flooding-in-the-villages-submerging-50-bighas-of-crops-raebareli-news-c-101-1-slp1006-150489-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: माइनर कटने से गांवों में भरा पानी, 50 बीघा फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: माइनर कटने से गांवों में भरा पानी, 50 बीघा फसल डूबी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के जमुआवा गांव के पास नहर कटने से घर के बाहर तक भरा पानी।
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। जमुआवा गांव के पास माइनर की पटरी कटने से पानी कान्हमऊ गांव तक पहुंच गया है। पानी खेतों से निकलकर ग्रामीणों के दरवाजों तक पहुंच गया है। खेतों में पानी भरने से करीब 50 बीघा गेहूं और सरसों की फसल प्रभावित है। हालांकि नहर विभाग ने कुलाबा बंद कर स्थिति पर काबू पा लिया है।
मंगलवार की रात जमुवावां गांव के निकट माइनर की पटरी अचानक कट गई। इससे नहर का पानी आसपास के खेतों में फैल गया। पानी भरने से जमुवावां गांव के रत्नेश, शिवकुमार, भगवती सोनी, रामकुमार, मोहित सविता, शैलेंद्र, पवन यादव, पिंटू सविता, भुल्लन, कौशल किशोर, बालकृष्ण चौरसिया और इंद्रपाल यादव के खेत जलमग्न हो गए। इससे गेहूं और सरसों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। ढलान अधिक होने के कारण पानी आगे बढ़ता चला गया।
कान्हमऊ गांव के भुल्लन, शैलेंद्र, विपिन कुमार और नीरज के घरों तक पानी पहुंच गया। दरवाजे बने प्रसाधन के गड्ढों में पानी भर गया। घरों के बाहर रखी सूखी लकड़ियां, भूसा और उपले भीग गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरने से उनको आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नहर विभाग के अवर अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि दो दिन पहले नहर की टेल बंद कराई गई थी। आशंका है कि किसी ने उसे खोल दिया। दिनेश तिवारी के खेतों के पास पटरी के कुलाबे से पानी निकलकर गांव की ओर बढ़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर टीम भेजकर कुलाबा बंद करा दिया गया है। माइनर की पटरी को दुरुस्त कराया दिया गया है।
Trending Videos