{"_id":"6985b9be2b96b5284108dabd","slug":"video-rayabral-ma-lina-ma-lga-thaka-kara-raha-apana-nama-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में लाइन में लोग ठीक करा रहे अपना नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में परशदेपुर क्षेत्र में विशेष प्रगाढ़ पुनिरीक्षण (एसआईआर) के तहत लगे शिविर में अपना नाम सही कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। मतदाताओं को नोटिस मिलने के बाद लाइन में लग कर अपना नाम सही कराने के लिए जदोजहद कर रहे है।बीस बीस किलो मीटर दूर से चल कर नगर पंचायत परशदेपुर में लगे कैम्प में पहुचकर अपना नाम सही कराने के लिए दावे व आपत्तियां जमा कर रहे है।वही दावे व आपत्तियों के निस्तारण के लिए मौजूद अधिकारी एक एक मतदाताओं के दस्तावेज की जांच कर उसका निस्तारण कर रहे है।कैम्प में पहुचे मतदाताओं को इस दौरान काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा।नोटिस मिलने के बाद 15 किलो मीटर दूर छतोह ब्लाक क्षेत्र के कोडरा गांव से पहुची महिला सीला देवी बताती है कि भइया पहले के वोटर लिस्ट में नाम था और वोट भी देते चले आये है उसके बाद भी नोटिस जारी हुई है ,वही सही कराने आये है ।अशोका देवी को भी नोटिस मिलने के बाद वह यहाँ पहुची थी।बारा गांव निवासी राजकरन ने बताया कि मेरे भाई का नाम राजकरन है जारी मतदाता सूची में रामसरन अंकित है ।वही 72 वर्षीय रामपियारे ने बताया कि 2003 की वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण नोटिस मिला था आपत्ति के लिए दसतावेज जमा करने आये है।वही आरओ अतुल अस्थाना ने बताया कि कुल 1600 नोटिस है इसमें से अभी तक 350 आपत्तियों का निस्तारण हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।