सब्सक्राइब करें

आंधी बारिश का कहर: 20 मिनट का तूफान बना आफत, पेड़-बिजली के खंभे गिरे, गांवों में अंधेरा-किसानों को भारी नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 May 2026 12:06 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार रात तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। हस्तिनापुर क्षेत्र में 20 मिनट चले तूफान से पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, कई गांवों में अंधेरा छा गया और आम के बागों के साथ किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
20-Minute Storm Wreaks Havoc in Western UP, Trees and Power Poles Fall, Power Supply Disrupted
आंधी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने जिले के कई क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया। हस्तिनापुर क्षेत्र में रात करीब दस बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब सत्तर किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और गरज के साथ हुई वर्षा से लोग सहम गए। लगभग बीस मिनट तक चले तूफान के दौरान लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। तेज हवाओं से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे टूट गए और टिन की छतें उड़ गईं।

Trending Videos
20-Minute Storm Wreaks Havoc in Western UP, Trees and Power Poles Fall, Power Supply Disrupted
आंधी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के कई गांवों में सबसे अधिक असर
खादर क्षेत्र के गांव तारापुर, सराय खादर, चामरौध और रठौरा समेत कई गांवों में तूफान का सबसे अधिक असर देखने को मिला। कई मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। तेज आंधी के कारण रात करीब दस बजे ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया।

तारापुर निवासी सरदार सुंदर सिंह, जज सिंह, हरविंद्र, सतनाम सिंह, मोनू, राकेश और प्रेम ने बताया कि तेज हवाओं और गरज के कारण लोग दहशत में आ गए थे और परिवारों ने करीब बीस मिनट तक घरों में बंद होकर समय बिताया।

विद्युत उपखंड केंद्र कुन्हेड़ा के अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नुकसान का आकलन किया जाएगा। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है और टीमों को मौके पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
20-Minute Storm Wreaks Havoc in Western UP, Trees and Power Poles Fall, Power Supply Disrupted
आंधी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
धान की तैयारी में देरी, आम की फसल को भी नुकसान
किठौर और माछरा क्षेत्र के किसानों के अनुसार आंधी और बारिश से खेती के काम पर भी असर पड़ा है। किसान मुकेश, ब्रजेश, राहुल, सेवाराम और सचिन ने बताया कि वे धान की फसल की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे, लेकिन बारिश के कारण खेत तैयार करने का काम करीब दस दिन पीछे चला गया है।

आम के बाग मालिक और ठेकेदार निजामुद्दीन, सलीम, रिफाकत, श्याम और अजय ने बताया कि तेज हवाओं से आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर कच्चे फल गिर गए और पेड़ों की डालियां टूट गईं, जिससे बागवानों को लाखों रुपये की क्षति हुई है।
20-Minute Storm Wreaks Havoc in Western UP, Trees and Power Poles Fall, Power Supply Disrupted
आंधी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
इटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, यातायात भी प्रभावित
सरूरपुर क्षेत्र में मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हर्रा कस्बे के पास एक बड़ा पेड़ तेज हवाओं के कारण टूटकर उच्च वोल्टेज बिजली लाइन पर गिर गया। पेड़ गिरते ही बिजली के तारों में तेज आवाज हुई और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

पेड़ सड़क पर गिरने से मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासनिक टीम और स्थानीय पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से पेड़ हटवाया। वर्षा रुकने के बाद बिजली कर्मचारियों ने लाइन ठीक कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
20-Minute Storm Wreaks Havoc in Western UP, Trees and Power Poles Fall, Power Supply Disrupted
पेड़ गिरे - फोटो : अमर उजाला
नकुड़ क्षेत्र में दो दर्जन गांवों की बिजली ठप
सहारनपुर जनपद के नकुड़ क्षेत्र में भी देर रात आई तेज आंधी से बड़ी संख्या में पेड़ टूट गए। कई पेड़ उच्च वोल्टेज बिजली लाइनों पर गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

बाग मालिक एडवोकेट विनय कुमार और बाग ठेकेदार शाहिद ने बताया कि तेज आंधी के कारण आम की फसल को करीब चालीस प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। कई पेड़ फलों के बोझ से टूट गए। वहीं हसनपुर गांव में एक खेत में बिजली का खंभा भी टूट गया। बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed