UP: नोएडा के बाद मेरठ में सक्रिय पाकिस्तानी एक्स हैंडल, सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश, प्राथमिकी दर्ज
Meerut: पाकिस्तान से संचालित एक एक्स हैंडल पर मेरठ और प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश का आरोप लगा है। भड़काऊ पोस्ट करने पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर में श्रमिक आंदोलन के दौरान अफवाह फैलाने वाले पाकिस्तान के एक्स हैंडल से मेरठ व प्रदेश के लोगों को भड़काने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश रची गई। पुलिस ने इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ये एक्स हैंडल अनुषी तिवारी प्राउड ऑफ इंडियन के नाम से संचालित किया जा रहा है। एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए झूठी बातें लिखी गईं हैं।
गौतमबुद्ध नगर के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पिछले माह शांति पूर्ण ढंग से चल रहा श्रमिक आंदोलन अचानक उग्र हो गया था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गहनता से जांच की गई तो पता चला था कि पाकिस्तान के इसी एक्स हैंडल से झूठी पोस्ट कर अफवाह फैलाई गईं।
यह भी पढ़ें: Exclusive: डिस्को की चाहत में आतंक का अंत, दिल्ली से दूसरी बार बाहर निकलते ही मार गिराया जुबैर
इन पोस्टों को व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी शेयर किया गया। ठीक लगभग एक माह बाद इसी तरह नोएडा में अफवाह फैलाने वाले एक्स हैंडल से 10 मई को रात लगभग 07:39 बजे 28 सेकंड का वीडियो उसी एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया।
इसमें धार्मिक स्थलोें को गिराने, घरों और लोगों को जलाने के अलावा मुख्यमंत्री का नाम लिखकर भी झूठी बात लिखी गई। कई लोगों ने इसे शेयर भी किया। मेरठ पुलिस ने भी एक्स हैंडल पर इसका खंडन करते हुए इसे पोस्ट करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज करने की जानकारी दी।
एक्स हैंडल संचालक लोगों को गुमराह करने के लिए अपनी लोकेशन साउथ एशिया लिखता है। हालांकि पाकिस्तान भी साउथ एशिया में है। हालांकि पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि एक्स हैंडल पाकिस्तान से संचालित है।
इन धाराओं में दर्ज की गई प्राथमिकी
साइबर अपराध थाने में उपनिरीक्षक विशाल कुमार की तहरीर पर एक्स हैंडल संचालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 और सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम की धारा 67 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह धारा किसी वर्ग या समुदाय के व्यक्तियों को किसी अन्य वर्ग या समुदाय के विरुद्ध कोई अपराध करने के लिए उकसाने और आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने पर लगाई जाती है।
सोशल मीडिया अकाउंटों की जांच शुरू
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद साइबर की एक टीम इस तरह के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच के लिए लगा दी गई है। इनमें ऐसे अकाउंट को चिहिन्त किया जा रहा है, जो जातिगत और सांप्रदायिक भेदभाव पैदा करते हैं। इन पर कड़ी कार्रवाई होगी। - अविनाश पांडेय, एसएसपी मेरठ