सब्सक्राइब करें

घर का इकलौता चिराग था अरनव: वैज्ञानिक बनने के लिए जाना चाहता था कनाड़ा, हादसे में चकनाचूर हुए सपने, देखें तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Mar 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Accident in Meerut: Arnav was only son of family and wanted to become an agricultural scientist
अरनव का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरठ में भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी की फॉर्च्यूनर गाड़ी से हुई दुर्घटना में किसान रितेश संधु के इकलौते बेटे अरनव की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। वहीं लहूलुहान अरनव को लोग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए कनाड़ा जाना चाहता था अरनव 
दीवान स्कूल के छात्र अरनव सिंधु की मौत का गम परिवार को जिंदगीभर का दर्द दे गया। अरनव कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए कनाड़ा जाना चाहता था।

Trending Videos
Accident in Meerut: Arnav was only son of family and wanted to become an agricultural scientist
घटना के बाद जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

चीखता रहा अरनव, भाग गया चालक 
स्थानीय लोगों ने बताया है कि अरनव टक्कर लगते ही अरनव की चीख निकली लेकिन, गाड़ी चालक रुकने के बजाय रफ्तार बढ़ाकर आगे बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in Meerut: Arnav was only son of family and wanted to become an agricultural scientist
गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala

वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने नंबर नोट कर लिया तो गाड़ी की पहचान हुई। अरनव को अस्पताल तक पहुंचाने में 20-25 मिनट लग गई। अगर चालक रुककर तत्काल अस्पताल ले जाता तो अरनव की जान बचाई सकती थी। 

Accident in Meerut: Arnav was only son of family and wanted to become an agricultural scientist
अरनव का फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि चालक नशे में था और उसने कई वाहनों में टक्कर मारी। 

विज्ञापन
Accident in Meerut: Arnav was only son of family and wanted to become an agricultural scientist
गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala

मेरा सब कुछ खत्म हो गया 
पोस्टमार्टम पर रितेश सिंधु का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार एक ही बात कहते रहे कि अरनव के साथ मेरा सब खत्म हो गया। परिवार और रिश्तेदार उनका ढांढस बांधने में लगे थे पर उनके आंसू नहीं रुके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed