फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयर स्ट्राइक के बाद बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे 'टैंक और मिसाइल', ये है असली वजह

Mon, 04 Mar 2019 03:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Mar 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
#Airstrike: tanks and missiles Water gun is being sell for holi in the Market, this is the reason
holi
भारतीय वायुसेना द्वारा पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद फिजा में घुले देशभक्ति और बहादुरी के रंग में अब बाजार भी सराबोर हो चुके हैं। सेना के साहस की लहर इस बार होली के उत्सव में भी दिखाई देगी। इस होली पर टैंक, मिसाइल और बंदूक वाली पिचकारियों से एक दूसरे को होली के रंग में रंग सकते हैं :- 
#Airstrike: tanks and missiles Water gun is being sell for holi in the Market, this is the reason
holi

टैंक और मिसाइल से रंग की धार छूटेगी। हर्बल रंग व गुलाल के साथ शाइनिंग वाला ग्लिटर गुलाल भी बाजार में है। होली के लिए अभी से बाजार सजने लगा है। बड़े दुकानदारों के यहां मुखौटे, रंग, पिचकारी और टोपियों का डिस्प्ले हो गया है। फुटकर विक्रेताओं ने बड़े विक्रेताओं से पिचकारी, रंग आदि की खरीद शुरू कर दी है। 


 
#Airstrike: tanks and missiles Water gun is being sell for holi in the Market, this is the reason
holi

50 मीटर से भी दूर की धार
बाजार में इस बार अधिक दूरी की धार वाली पिचकारियों पर निर्माताओं का फोकस है। दुकानदारों का दावा है कि ये पिचकारियां 50 मीटर से अधिक दूरी तक रंग फेंक  सकती है। टैंक, मिसाइल, फुव्वारे व बंदूक के आकार में इनको तैयार किया गया है। इनकी कीमत 50 से लेकर 1500 रुपये तक है। एल्युमिनियम, स्टील और प्लास्टिक तीनों ही मटीरियल में ये पिचकारियां तैयार की गई हैं। बच्चों के अलावा युवा भी इन्हें चला सकते हैं। इन्हीं पिचकारियों की मांग छोटे दुकानदार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
#Airstrike: tanks and missiles Water gun is being sell for holi in the Market, this is the reason
holi

मारवाड़ी टोपी, मुर्गा बाल, शाइनिंग गुलाल 
केमिकल युक्त रंगों से शरीर व त्वचा को होने वाले नुकसान को देखते हुए लोगों में प्राकृतिक और केमिकल रहित रंगों क ी मांग है। बाजार में इस बार खुशबूदार गुलाल, हर्बल गुलाल के साथ शाइनिंग गुलाल भी है। लाल, पीला, हरा, नीला, नारंगी, गुलाबी हर रंग में ये गिल्टरिंग गुलाल बाजार में है। 25 से लेकर 50 रुपये तक का पैकेट है। 

विज्ञापन
#Airstrike: tanks and missiles Water gun is being sell for holi in the Market, this is the reason
holi

दुकानदारों के  अनुसार इस गुलाल को लगाने से कोई नुकसान नहीं होगा। कार्टून मुखौटे, बाल गणेश, हनुमान का मुखौटा, संाता क्लॉज मुखौटा भी है। हर्बल गुलाल के गिफ्ट पैकेट भी हैं। इसके साथ ही मारवाड़ी टोपी, जोकर टोपी, मुर्गा बाल, रंगीन मलिंगा बाल, बार्बी के बाल, हेयर एक्सटेंशन भी हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed