महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, घर से लेकर राजनीति तक, जमीन से लेकर आसमान तक लड़कियों ने अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। लड़कियों को कमजोर समझने वाले भूल कर रहे हैं। लड़कियां सीता हैं तो लक्ष्मीबाई भी हैं। लड़कियों को सिर्फ आत्मविश्वास दिखाने की जरूरत है। फिर किसी की हिम्मत नहीं कि उनकी तरफ आंख उठाकर देख सके। लड़कियां आत्मविश्वास बढ़ाएं, अपराजिता बनकर दिखाएं, समाज में अपनी अलग पहचान बनाएं।
अमर उजाला अपराजिता अभियान: महिला पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं में भरा मुश्किलों से लड़ने का जोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में नवीननगर स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान और अमर उजाला की अनूठी मुहिम अपराजिता के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्राओं में न सिर्फ आत्मविश्वास जगाया, बल्कि उन्हें असामाजिक तत्वों से स्वयं को बचाने और आगे बढ़ने के टिप्स दिए। छात्राओं को 1090, 100 और 181 हेल्पलाइन के प्रयोग की जानकारी दी। कॉलेज प्रधानाचार्या सरिता सिंह ने कहा कि छात्राएं अपने परिवार की लाडली होती हैं। छात्राएं सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और साहसी बनें। पढ़ाई से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कॉलेज प्रबंध समिति के पदाधिकारी आरके शर्मा ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्राओं की मदद के लिए तैयार है। छात्राओं को कोई भी परेशान करे, तो कॉलेज में बताएं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
एंटी रोमियो टीम मंडी समिति की प्रभारी उपनिरीक्षक बीना रानी ने कहा कि सीता में इतनी शक्ति थी कि शिव के धनुष को उठाकर एक ओर रख दिया। जिस कारण राजा जनक ने सीता के स्वयंवर की शर्त भी यही रखी थी। रावण ने गलती की तो सीता ने ऐसी सजा दिलाई कि युगों बीतने के बाद भी उसे नहीं भुला सके हैं। आज समाज में कई रावण हैं। जिनसे न सिर्फ बचना है, बल्कि गलती करने पर बुराई के रावण को सख्त सजा दिलानी है। बालिकाएं अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ें। किसी लालच अथवा आकर्षण में आकर अपना भविष्य बर्बाद न करें।
व्हाट्सएप पर लोकेशन ऑन रखें
सदर कोतवाली की एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सावित्री देवी ने कहा कि प्रत्येक मोबाइल में अब जीपीएस है। व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन ऑन करके घर से निकलें। इसमें समय भी निर्धारित है। इससे अभिभावकों को अपनी बेटियों की लोकेशन का पता चलता रहेगा।
पुलिस हमेशा मदद के लिए साथ है
उपनिरीक्षक नरेंद्र दत्त त्यागी ने कहा कि छात्राएं स्वयं को कमजोर न समझें। कोई भी परेशान करे तो पुलिस को सूचना दें। अपने साथियों को बताएं। किसी बात को छिपाएं नहीं। छिपाने से सामने वाले का दुस्साहस बढ़ता है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।