आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में सम्मानित किया गया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया।
अमर उजाला ने आईसीएसई के टॉपर्स को किया सम्मानित, केक काटकर मनाया जश्न, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला कार्यालय में 12वीं और 10वीं के टॉपर्स ने मिलकर केक काटा। इसके बाद उन्हें मेडल और रियल हीरो की कहानियों से जुड़ी किताब भेंटकर सम्मानित किया गया। टॉपर्स में कुछ का सपना डीयू पहुंचना है तो कुछ को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा रिजल्ट लाना। उन्होंने कहा कि अब बस अपने लक्ष्य को पाने के लिए तैयारी करनी है। वहीं दसवीं के कई टॉपर्स ने बोर्ड बदलकर सीबीएसई के स्कूलों में प्रवेश लिया है।
टॉपर्स की पसंद खेल और राजनीतिक खबरें
टॉपर्स को खेल और राजनीति से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है। परीक्षा के दौरान भी उन्होंने लोकसभा चुनाव और आईपीएल की खबरों को देखा और पढ़ा। टॉपर्स राजनीति की खबरें पढ़ना चाहते हैं, लेकिन राजनीति में जाना नहीं चाहते। अधिकांश बीटेक करना चाहते हैं। बीटेक करके कुछ का सपना सिविल सर्विसेज में जाना है। इंजीनियरिंग में भी इलेक्ट्रॉनिक नहीं दूसरी ब्रांच छात्रों को ज्यादा पसंद आ रही हैं।
पढ़ाई पर केंद्रित किया ध्यान
आईसीएसई परीक्षा के दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं के टॉपर्स ने बिना सोशल मीडिया से दूरी बनाए इस परीक्षा को पास किया। टॉपर्स ने बोर्ड परीक्षा के दिनों में भी न व्हाट्सएप छोड़ा और न ही इंस्टग्राम। हालांकि, जिले के सेकेंड टॉपर मेहुल अग्रवाल के पास आज तक मोबाइल नहीं है। मेहुल किसी भी काम के लिए मम्मी-पापा का मोबाइल प्रयोग करते हैं। अन्य टॉपर्स ने बताया कि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे, लेकिन फोकस होकर पढ़ाई की। प्रतिदिन कक्षा में उपस्थित रहे। सभी कंफ्यूजन दूर किए। योग और ध्यान भी किया।
ये टॉपर हुए शामिल
आयोजन में सेंट मेरीज एकेडमी से मेहुल अग्रवाल, सोफिया गर्ल्स सें श्रीवस्ता, सम्यक जैन सेंट थॉमस स्कूल, आयुष गुप्ता सेंट थॉमस स्कूल, हर्षित सिंह, रिया, रिषभ सैनी, विदुषी सौंधी, खुशी अरोरा, खुशी गोयल, आयुषी, रिमी गुप्ता, प्रशिता पुंडीर, श्रेष्ठ, नंदिता वर्मा, आयुष शर्मा व अदिति जैन सोफिया गर्ल्स स्कूल से शामिल हुईं।