{"_id":"5bb8f67e867a5514c8284055","slug":"asia-largest-market-where-stolen-vehicles-cuts-in-few-minute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशिया का सबसे बड़ा वाहन ‘कमेला’, यहां मिनटों में कट जाती हैं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशिया का सबसे बड़ा वाहन ‘कमेला’, यहां मिनटों में कट जाती हैं गाड़ियां
Sun, 07 Oct 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के इस बाजार में तकरीबन आठ सौ दुकानें, सौ गोदाम और साढ़े तीन सौ से भी ज्यादा ठेकेदार सक्रिय हैं। सोतीगंज के नाम से मशहूर यह एशिया का सबसे बड़ा वाहनों का कटान बाजार है। यहां दस से बीस मिनट के भीतर महंगी से महंगी गाड़ी का पुर्जा-पुर्जा अलग किया जा सकता है। जी हां, जिन गाड़ियों को बनाने में कई माह का वक्त लग जाता है इस कमेले में वे गाड़ियां चंद मिनटों में गायब हो जाती हैं। आइए जानते हैं इस जगह से जुड़ी कुछ खास बातें:-
2 of 8
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
जब भी देश में गाड़ियों के चोरी होने की खबरें आती हैं तो दूसरे राज्यों की पुलिस इस जगह का रुख जरूर करती हैं क्योंकि यही वह जगह है जहां सबसे ज्यादा सख्या में चोरी की गाड़ियों को बेचा जाता है। इसकी वजह साफ है कि यहां सबसे कम वक्त में गाड़ियां कट जाती हैं। यहां गाड़ी आते ही दस-पंद्रह मिस्त्री उस पर तेजी से टूट पड़ते हैं और पलक झपकते ही गाड़ी कबाड़ में बदल जाती हैं। इसके बाद एक एक पुर्जा गोदाम में बेचने के लिए सजा दिया जाता है। और आप यहा अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि यहां कोई गाड़ी आई भी थी।
3 of 8
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के तमाम दावों के बावजूद सोतीगंज में वाहनों का ‘कमेला’ चल रहा है। तीन अलग-अलग दुकानों पर बाइक कटवाते कबाड़ियों को देखा गया। कई कबाड़ी दिनदहाडे़ बाइक काटते हैं। पुलिस इसको भी अनदेखा कर निकल जाती है। सवाल है कि बदनाम सोतीगंज के वाहन ‘कमेले’ पर पुलिस शिकंजा करने में फेल साबित क्यों हो रही है? जबकि सोतीगंज में रोजाना बाहरी जनपदों की पुलिस की दबिश आती है, जिससे मेरठ की छवि खराब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
सोतीगंज में सरेआम चोरी के वाहन कैसे काटे जा रहे हैं? इसका जवाब किसी के पास नहीं। पुलिस सवालों के घेरे में है। लोगों में चर्चा है कि जब पुलिस सोतीगंज से पैसा लेगी तो चोरी के वाहन कटेंगे। दिनदहाडे़ वाहनों का कटान होता है तो कौन जिम्मेदार होगा। आखिर पुलिस कबाड़ियों पर शिकंजा क्यों नहीं कस पाती?
विज्ञापन
5 of 8
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
दिन में सोतीगंज में पुलिस का पहरा होता है। कबाड़ी चोरी के वाहन काटते रहते हैं और पुलिस वहां से गुजरती है। लोग कहते हैं कि यह पुलिस कबाड़ियों की सुरक्षा में लगी है। बाहरी जनपदों की पुलिस आने की जानकारी भी लोकल पुलिस कबाड़ियों को देती है, ताकि वह चोरी के वाहनों को अपने गोदाम से हटा लें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।