फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: व्हाट्सएप पर एथलीट से दोस्ती, तल्ख बहस और फिर दिनदहाड़े संगीन वारदात को दिया अंजाम

Wed, 07 Aug 2019 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Aug 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
athlete shot in saharanpur during he practice in sport stadium
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप ग्रुप जरिया हैं दोस्तों से बातचीत करने का, बगैर मिले अपनी बात दोस्त तक पहुंचाने का और शुभकामना संदेश भेजने का, लेकिन सहारनपुर में एथलीट यश और उसके दोस्तों के बीच व्हाट्सएप ग्रुप पर हुई बहस एक वारदात की वजह बन गई। मंगलवार को पूर्वाह्न सवा 11 बजे थे। स्टेडियम में वॉलीबाल कोर्ट पर सेवानिवृत सूबेदार सोमप्रकाश खेल रहे थे, तो कोच अब्दुल अहद मैदान के दूसरे छोर पर खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे थे। 
athlete shot in saharanpur during he practice in sport stadium
स्टेडियम में पूछताछ करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

तभी स्टेडियम के गेट से गोली चलने की आवाज आई, फिर दूसरा फायर हुआ, तो सूबेदार सोमप्रकाश दौड़कर गेट पर पहुंचे। वहां एक युवक पेट को पकड़े था और उसका खून बह रहा था। सोमप्रकाश ने उससे पूछा कि यहां गोली की आवाज कैसे हुई, तो युवक ने कहा कि ताऊ मुझे गोली मार दी, बचा लो।  देखें आखिर कैसे आरोपी ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

शहर के बीचोंबीच डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के गेट पर कुछ युवकों ने एथलीट को पीटा और सीने पर गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल एथलीट को जिला अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वारदात की वजह व्हाटसएप ग्रुप पर हुई बहस बताई जा रही है। एक नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

athlete shot in saharanpur during he practice in sport stadium
स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

मूलरूप से बड़गांव क्षेत्र के ग्राम अंबेहटा चांद निवासी यश प्रताप सिंह पुंडीर (24 वर्ष) पुत्र देवानंद सिंह पुंडीर का परिवार काफी समय से सहारनपुर के पंत विहार में रहता है। यश हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो का खिलाड़ी है तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जौनपुर स्थित स्टेडियम में अभ्यास करता है। कई दिन से वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
athlete shot in saharanpur during he practice in sport stadium
घायल यश - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को सुबह राजपूत युवा महासभा नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर उसकी दो युवकों से किसी बात पर कमेंट्स करने को लेकर बहस छिड़ गई और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी तक व्हाट्सएप पर दी गईं।

इसके बाद करीब सवा 11 बजे जब यश प्रताप सिंह शहर के डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए पहुंचा। तभी स्टेडियम के गेट पर सफेद रंग की सफारी कार में सवार आधा दर्जन युवकों ने उसे रोक लिया। यश के साथ मारपीट की गई। वह बचने के लिए स्टेडियम के भीतर भागा तो साइकिल स्टैंड के पास उसको गोली मार दी। 


 
विज्ञापन
athlete shot in saharanpur during he practice in sport stadium
घायल को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

गोली खिलाड़ी के सीने में गोली लगी। स्टेडियम में अभ्यास कर रहे युवक और अन्य लोग गोली की आवाज सुनकर मौके की तरफ भागे, तो आरोपी अपनी कार लेकर फरार हो गए। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां आ गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल यश को जिला अस्पताल पहुंचाया।

वहां से एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। मामले में यश की तरफ से गांव भलस्वा निवासी मोहित राणा सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed