फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बद्दो' का एलान, बेटे का नाम नहीं आया तो होगा खूनखराबा, फरारी में पुलिसकर्मियों की अर्जी खारिज

Sun, 05 May 2019 04:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 May 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Badan singh Badoo threatened by Internet calling  to murder children of businessmen
माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो
मोस्ट वांटेड और ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो ने एक बार फिर मेरठ के कारोबारियों को कॉल करके धमकाया है। अपनी फरारी के मुकदमे में बेटे सिकंदर का नाम नहीं निकलने पर उसने शहर के कई बड़े कारोबारियों के बेटों की हत्या करने की धमकी दी है। ऑडियो में कहा कि 12 मई से खूनखराबे की शुरुआत करेेगा। उसको लेकर कारोबारियों में दहशत है।


 
Badan singh Badoo threatened by Internet calling  to murder children of businessmen
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
इस फरारी प्रकरण में बद्दो का बेटा सिकंदर भी नामजद है। जिसको लेकर बद्दो ने एक व्यापारी को इंटरनेट कॉल के जरिये धमकी दी। अपने दुश्मन कारोबारियों को धमकाया था। शनिवार को धमकी भरी ऑडियो वायरल हुई है, जो एक मई की है। इसमें जो आवाज है, वह बद्दो की बताई जा रही है।

 
Badan singh Badoo threatened by Internet calling  to murder children of businessmen
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

जिस कारोबारी को कॉल की है, उससे बेटे सिकंदर का केस से नाम निकलवाने को कहा है। ऐसा न करने पर उसने कई कारोबारियों का नाम लेते हुए उनके बच्चों को मारने की धमकी दी है। जिन लोगों के नाम ऑडियो में हैं, वह अब दहशत में आ गए हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Badan singh Badoo threatened by Internet calling  to murder children of businessmen
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

बद्दो का खुला एलान 
सिकंदर को नामजद करने पर बद्दो ने शहर के कई नामी लोगों के नाम लेकर खुला एलान किया है। ऑडियो में बद्दो ने एक कॉलेज के चेयरमैन, हत्या में गवाहों को धमकी दी है। बोला सबके बच्चे मार दूंगा। मुझे पेश तो होना नहीं है। सब अपने बच्चों की सुरक्षा कर लो। सिकंदर का नाम मुकदमे से नहीं निकला तो वह 12 तारीख से घटना करेगा। बच्चों पर लड़ाई आ गई है। 

विज्ञापन
Badan singh Badoo threatened by Internet calling  to murder children of businessmen
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

सिर्फ 10 दिन का टाइम दे रहा हूं। 11वें दिन मैं ना तुझे दोबारा कॉल करूंगा। न ही किसी को फोन करूंगा। एक व्यक्ति का नाम लेते हुए बद्दो ने कहा, मैं उससे बात करना चाह रहा था, उसने फोन काट दिया। 10 दिन में क्लीन चिट नहीं मिली सिकंदर को कि इस केस में सिकंदर का हाथ नहीं है। अखबार में आ जाना चाहिए। अखबार ही पढ़ूंगा। मैं बात नहीं करूंगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed