फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप भी खाते हैं स्टीकर लगे फल तो हो जाएं सावधान, एफएसएसएआई ने जारी की एडवाइजरी

Sun, 01 Mar 2020 02:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Mar 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Be careful if fruits has a sticker upon it, FSSAI issued advisory
fruits, orange - फोटो : अमर उजाला

फलों को चमकाने के लिए की जाने वाली मोम की कोटिंग और स्टीकर लगे फल बेचने पर मनाही है। फूड सेफ्टी स्टैंडर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने ऐसा करने वालों पर जुर्माना और कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मगर जनपद में फल विक्रेता धड़ल्ले के साथ पॉलिश हुए और स्टीकर लगे फल बेच रहे हैं। स्टीकर लगे फल बेचने पर दो लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।



फलों खासकर ऐसे फल जिनको छिलके के साथ खाया जाता है उनको पॉलिश करके या स्टीकर लगाकर नहीं बेचा जा सकता। क्योंकि इससे फल की नैचुरैलिटी खत्म होने का खतरा रहता है। जानकारों की मानें तो पॉलिश हुए या स्टीकर लगे फलों का सेवन बिना धुले करने से वह सेहत बिगाड़ सकते हैं।

Be careful if fruits has a sticker upon it, FSSAI issued advisory
fruits, orange - फोटो : अमर उजाला

एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉक्टर कुनाल जैन का कहना है कि पॉलिश हुए फल खरीदने से बचना चाहिए। उनका कहना है कि कुछ फलों पर मोम की पॉलिश रहती है, जिसको करने का मकसद फल को चमकाना होता है। कुछ लोग कहते हैं कि इससे फल की लाइफ बढ़ती है जो गलत है।

एफएसएसएआई ने पॉलिश हुए और स्टीकर लगे फलों की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दिए हुए हैं। इसके बावजूद जनपद में धड़ल्ले के साथ पॉलिश हुए और स्टीकर लगे तमाम फल बेचे जा रहे हैं, जिन पर कार्रवाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। 

Be careful if fruits has a sticker upon it, FSSAI issued advisory
fruits - फोटो : pixa

यह है एफएसएसएआई की एडवाइजरी 
एफएसएसएआई ने हिदायत दी हुई है कि इस तरह के स्टीकर लगाकर फल और सब्जी विक्रेता ग्राहकों के साथ धोखा करते हैं। स्टीकर, ब्रांडेड, ओके, बेस्ट क्वालिटी के प्रोडक्ट के नाम लिखकर ग्राहकों को भ्रमित किया जाता है।

स्टीकर लगाने के लिए विक्रेता जिस गोंद का प्रयोग करते हैं उसमें केमिकल का प्रयोग किया जाता है। केमिकल्स की वजह से पेट की बीमारियां पैदा हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Be careful if fruits has a sticker upon it, FSSAI issued advisory
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

खरीदारों के लिए सलाह 
वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर संजीव मिगलानी की सलाह है कि कोई भी फल और सब्जी हो उसको अच्छे से धुलने के बाद ही सेवन करना चाहिए।

जिन फलों पर पॉलिश होने की आशंका है उनको गुनगुने पानी में धुलने के बाद ही खाएं। जहां स्टीकर लगा हुआ हो वहां से काटकर फेंक दें। 

विज्ञापन
Be careful if fruits has a sticker upon it, FSSAI issued advisory
Guava

फलों या सब्जियों को पॉलिश कर या स्टीकर लगाकर नहीं बेचा जा सकता। ऐसा करने से फल या सब्जी की नैचुरैलिटी खराब होने का खतरा रहता है। साथ ही यह सेहत भी बिगाड़ सकते हैं। विभाग समय-समय पर अभियान चलाता रहा है। कई नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।  -रणधीर सिंह, डीओ, खाद्य सुरक्षा विभाग। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed