{"_id":"5cd2a0b8bdec22073a5fc808","slug":"bjp-leader-beaten-a-husband-wife-in-meerut-police-filed-a-case-in-pressure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में पुलिस ने किया खेल, दंपती को न्याय की आस, बीजेपी नेता ने फाड़े थे महिला के कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के मामले में पुलिस ने किया खेल, दंपती को न्याय की आस, बीजेपी नेता ने फाड़े थे महिला के कपड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 08 May 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
दंपती से उलझते बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में सिविल लाइन क्षेत्र में मेघदूत पुलिया पर सोमवार को पूर्व दरोगा की पुत्रवधू से मारपीट, कपड़े फाड़ने के मामले में पुलिस ने खेल कर दिया। आगे जानें कैसे पुलिस ने दबाव में आकर दर्ज किया केस: -
2 of 7
दंपती से उलझते बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार का कहना है कि दबाव बनाने के लिए पुलिस ने उनको आरोपी बनाया है। सरेआम दंपती के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़े। इसके प्रमाण भी उन्होंने पुलिस को दिए। लेकिन भाजपा नेता के पास कोई ऐसा सुबूत नहीं है, जिससे साबित हो जाए कि हमने मारपीट की है।
3 of 7
दंपती से उलझते बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि भाजपा नेता दिग्विजय सिंह की गाड़ी से सोमवार को पूर्व दरोगा के बेटे की बाइक में टक्कर लगने के बाद बखेड़ा हो गया था। बीजेपी नेता ने दंपती के साथ तो अभद्रता की ही थी साथ ही दरोगा की पुत्रवधु के कपड़े भी फाड़ डाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दंपती से उलझते बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शहर के बीचोबीच मेघदूत पुलिया पर सोमवार को सरेआम भाजपाइयों ने गुंडागर्दी की। बाइक में टक्कर लगने का विरोध करने पर दरोगा के पुत्र और पुत्रवधू को पीटा। महिला के कपड़े फाड़ दिए। गुस्साए दंपती ने शोर मचाकर गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन
5 of 7
दंपती से उलझते बीजेपी नेता
महिला भाजपा नेता की गाड़ी के आगे लेट गई, जिस पर मेघदूत पुलिया स्थित चौराहे पर जाम लग गया। काफी गहमागहमी हुई, पुलिस के आने पर ही दंपती वहां से हटे। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां भी रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर हंगामा होता रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।