मेरठ के जागृति विहार के हैवान विमल चंद के बारे में जहां पुलिस पूछताछ में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं हैवान के साथी गुनहगारों को ढूंढने के लिए अब क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने हैवान के साथियों की तलाश की और कई मलिन बस्तियों में पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपी विमल मलिन बस्तियों में अपना शिकार ढूंढता था :-
बच्चियों से दरिंदगी: मलिन बस्तियों में शिकार तलाशता था 'हैवान', अब साथियों को खोज रही क्राइम ब्रांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कुछ बच्चियों से पूछताछ में सामने आया कि हैवान विमल चंद करीब 17 बच्चियों के साथ दरिंदगी कर चुका था। जांच में यह भी साफ हो रहा है कि विमल चंद की करतूतों में वह केवल अकेला ही नहीं बल्कि काफी लोग जुड़े थे।
सीसीटीवी फुटेज में ही एक महिला और एक पुरुष की मौजूदगी विमल के साथ दिखाई दे रही है। जिन पर आकर अब पुलिस की जांच टिक गई है। क्राइम ब्रांच को इसका दायित्व सौंपा गया है, जो इन चेहरों को बेनकाब करेगी।
दो बच्चियों के बयान दर्ज
मंगलवार को दो बच्चियों के कोर्ट में बयान हुए। एक बच्ची के पहले ही बयान हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चियों के बयानों का बुधवार को अवलोकन होगा। उसके बाद विमल चंद को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।