फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बवाल की तस्वीरें: वंदे मातरम के दौरान कुर्सी पर बैठे पार्षदों को पीटा, DM के सामने चले लात-घूंसे, बुलाई RAF

Fri, 26 May 2023 07:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 May 2023 07:57 PM IST
सार

बवाल की तस्वीरें: वंदे मातरम के दौरान कुर्सी पर बैठे रहे पार्षद, BJP नेताओं ने लात-घूंसों से पीटकर निकाला

विज्ञापन
BJP leaders have beaten up to councilors for sitting on chair during Vande Mataram in mayor swearing ceremony
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में शुक्रवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया और 90 पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मारपीट के बाद बवाल हो गया है।

बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत में वंदे मातरम के दौरान एआईएमआईएम के नेता एवं पार्षद कुर्सी पर बैठे रहे। इस पर भाजपा पार्षदों और उनके कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम के पार्षदों से मारपीट कर दी। 

BJP leaders have beaten up to councilors for sitting on chair during Vande Mataram in mayor swearing ceremony
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, समारोह में अफरा-तफरी मची तो डीएम, नगर आयुक्त, एसपी ट्रैफिक, सीओ सिविल लाइन ने मोर्चा संभाला। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने और एआईएमआईएम के पार्षदों को पीटते हुए समारोह से बाहर निकाल दिया। 

BJP leaders have beaten up to councilors for sitting on chair during Vande Mataram in mayor swearing ceremony
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

इस हंगामे के चलते एआईएमआईएम के चार और मुस्लिम लीग के एक पार्षद को शपथ नहीं दिलाई जा सकी। हालात बिगड़ते देख समारोह में आरएएफ तैनात करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leaders have beaten up to councilors for sitting on chair during Vande Mataram in mayor swearing ceremony
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, सुनील भराला, कमलदत्त शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मंच पर मौजूद थे। 

विज्ञापन
BJP leaders have beaten up to councilors for sitting on chair during Vande Mataram in mayor swearing ceremony
पार्षदों को समझाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

करीब 12:10 बजे नगर निगम के कर्मचारी वैभव कुमार ने वंदे मातरम गाया। इसी दौरान राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने राष्ट्रगीत ठीक से न गाने का विरोध किया। उन्होंने दोबारा राष्ट्रगीत गाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed