फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मम्मी-पापा हत्याकांड: बीयर पार्टी के दौरान बनाया था कत्ल का प्लान, कई चौंकाने वाले खुलासे, सदमे में दादा-दादी

Sat, 20 May 2023 02:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 May 2023 02:23 PM IST
सार

मम्मी-पापा हत्याकांड: बीयर पार्टी के दौरान बनाया था कत्ल का प्लान, कई चौंकाने वाले खुलासे, सदमे में दादा-दादी

विज्ञापन
Meerut Parents Murder Case: Aryan had planned the murder with Aditya during a beer party in Gurugram
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर छह में प्रमोद कर्णवाल और उनकी पत्नी ममता की हत्या में पुलिस ने आरोपी बेटे आर्यन और दोस्त आदित्य पर आईपीसी की धारा 302 के साथ 34 और 328 बढ़ा दी है। धारा 328 में अगर कोई व्यक्ति किसी को विष, नशीली दवा आदि खाने के पदार्थ में देता है तो वह इस धारा में दोषी होगा। इसमें 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। 

वहीं, धारा 34 में यदि किसी व्यक्ति या बहुत से व्यक्तियों ने आपराधिक कृत्य को एक इरादे से अंजाम दिया है तो वह सजा के पात्र होंगे। इस धारा में उम्रकैद तक हो सकती है, जबकि 302 में उम्रकैद से फांसी तक की सजा संभव है।

Meerut Parents Murder Case: Aryan had planned the murder with Aditya during a beer party in Gurugram
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

अब दोनों आरोपियों पर इन धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस हत्याकांड में बयान से साक्ष्यों को ज्यादा सबूत में शामिल कर रही है, ताकि दोनों को सख्त से सख्त सजा मिल सके। इससे पहले दोहरे हत्याकांड की रिपोर्ट नौचंदी थाने में आईपीसी की धारा 302 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

Meerut Parents Murder Case: Aryan had planned the murder with Aditya during a beer party in Gurugram
घटना की जानकारी लेते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, वारदात के खुलासे में आर्यन और आदित्य के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने पर्चा काटकर उनके नाम शामिल किए गए। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज, खून से सने कपड़े, विसरा, चाकू, ममता के नाखूनों में मिले बाल, खून से सनी चादर आदि को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Parents Murder Case: Aryan had planned the murder with Aditya during a beer party in Gurugram
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर नौचंदी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि सभी मजबूत साक्ष्यों को चार्जशीट में शामिल किया जा रहा है। फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट इस केस में बड़ा सबूत होगी, ताकि हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

विज्ञापन
Meerut Parents Murder Case: Aryan had planned the murder with Aditya during a beer party in Gurugram
हत्यारोपी आर्यन और दोस्त आदित्य। - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के पब में बीयर पीने के दौरान बनाई थी हत्याकांड की योजना
आर्यन ने दोस्त आदित्य के साथ पिता प्रमोद कर्णवाल की हत्या की योजना गुरुग्राम के पब में बीयर पीने के दौरान बनाई थी। इसके बाद ही दोनों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। दोनों अक्सर पब में जाकर पार्टी करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed