फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता-पिता मर्डर केस: बेटे आर्यन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमिका से हुई पुलिस की बात, दर्दनाक थी वारदात

Fri, 19 May 2023 06:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 May 2023 06:23 PM IST
सार

माता-पिता मर्डर केस: बेटे आर्यन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमिका से हुई पुलिस की बात, दर्दनाक थी वारदात

विज्ञापन
Pramod Karnwal and Mamta Murder Case: Big secret revealed of Son Aryan in police investigation
हत्यारोपी आर्यन और दोस्त आदित्य। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शास्त्रीनगर निवासी आर्यन ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देकर सब को हिला दिया था। हालांकि इस वारदात में उसका दोस्त आदित्य भी शामिल था। वहीं, अब पुलिस की जांच में आर्यन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।



वहीं, एक सवाल यह भी है कि आर्यन के जेल जाने के बाद अब बुजुर्ग दादा-दादी का ख्याल कौन रखेगा। जबकि पोती कनिष्का का रो-रोकर बुरा हाल है। आइए जानते हैं कि आखिर आर्यन को लेकर क्या खुलासा हुआ है।

Pramod Karnwal and Mamta Murder Case: Big secret revealed of Son Aryan in police investigation
आरोपी आर्यन और आदित्य। - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई से दर्शाता था खुद को आर्यन
आर्यन ने अपने ट्रूकॉलर की प्रोफाइल में अपना नाम सेट्रल ब्यूरो ऑफ इंडिया दिनेश राणा लिखा हुआ था। आदित्य के मोबाइल पर उसने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंडिया आदित्य कौशिक नाम से आईडी बनाई हुई थी। आर्यन जब किसी अंजान को फोन करता था तो उसके मोबाइल पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंडिया दिनेश राणा लिखा आता था। वो ऐसा इसलिए करता था ताकि लोगों पर रौब झाड़ सके।

Pramod Karnwal and Mamta Murder Case: Big secret revealed of Son Aryan in police investigation
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आर्यन की प्रेमिका से की बात
बताया गया कि माता-पिता की हत्या करने के बाद जेल गए आर्यन की एक प्रेमिका भी है। उसकी प्रेमिका खतौली में रहती है। वहीं, पुलिस ने बृहस्पतिवार को आर्यन की प्रेमिका से फोन पर बात की। प्रेमिका ने बताया कि उसे इस वारदात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pramod Karnwal and Mamta Murder Case: Big secret revealed of Son Aryan in police investigation
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

जानिए आखिर क्या थी घटना
नौचंदी थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर के सेक्टर छह में रहने वाले प्रमोद कर्णवाल (50) और उनकी पत्नी शिक्षिका ममता (45) की बीती सोमवार रात को घर में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रमोद के बेटे आर्यन (22) और उसके दोस्त आदित्य (21) को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Pramod Karnwal and Mamta Murder Case: Big secret revealed of Son Aryan in police investigation
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

आर्यन ने पुलिस को बताया था कि पिता शराब पीकर मां ममता की पिटाई करते थे। इससे आर्यन पिता से नफरत करने लगा था। इसके चलते उसने दोस्त आदित्य के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बना ली। हत्या के समय मां की नींद खुली गई थी, इसलिए मजबूरी में उसको भी मारना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed