फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Murder Meerut: जितने खौफनाक कत्ल, उतने ही चौंकाने वाले खुलासे, नफरत में बेटों ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 18 May 2023 10:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 May 2023 10:18 AM IST
सार

मेरठ के शास्त्रीनगर में हुई दंपती हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासे से हर कोई स्तब्ध रह गया। यह हत्याकांड जितना खौफनाक था, उतना ही इसके खुलासे चौंकाने वाले हैं। दंपती की हत्या करने वाले बेटे और उसके दोस्त के बारे में अब नए खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Double Murder Meerut: Son Aaryan and his friend hate their father, kills father including mother
पुलिस गिरफ्त में आरोपी आर्यन बाएं व आदित्य दाएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर छह में सोमवार रात प्रमोद कर्णवाल और उनकी पत्नी की जिस दरिंदगी से हत्या हुई, उसे देखकर हर कोई सिहर गया था। कोई सोच भी नहीं सकता था कि इस हैवानियत को परिवार के इकलौते बेटे आर्यन ने अंजाम दिया है।  आर्यन के दिल में पिता के लिए नफरत इस कदर घर कर गई कि वह उनकी हत्या की साजिश रच बैठा। इसमें अपने दोस्त आदित्य को भी शामिल कर लिया। दोनों ने मिलकर ही इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।



जिसे पाला-पोसा, पढ़ा लिखाकर काबिल बनाया वह इस कदर हैवानियत के साथ उनकी जान ले लेगा यह सोचकर और शवों की हालत देख हर किसी का कलेजा मुंह को आ रहा था। पुलिस ने हालांकि मात्र दो घंटे के भीतर ही इस वारदात का खुलासा कर दिया और आरोपी आर्यन और उसके दोस्त आदित्य को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं।

Double Murder Meerut: Son Aaryan and his friend hate their father, kills father including mother
Double Murder Meerut, दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दोहरा हत्याकांड जितना खौफनाक था, उसका खुलासा उतना ही चौंकाने वाला है। आर्यन ने प्लानिंग की थी कि उसके पिता की हत्या के कुछ दिन बाद वह आदित्य के पिता को भी मार देंगे। दोनों अपने पिता से बेहद नफरत करते थे। यही कारण था कि आर्यन सबसे ज्यादा आदित्य के ही करीब था। 

ये कहानी सिर्फ दोहरे हत्याकांड की नहीं है। रिश्तों के कत्ल की भी है। परिवारों के अलगाव की है। आर्यन और आदित्य दोनों ही रिश्ताें के अलगाव का शिकार थे। यही वजह थी कि उनकी दोस्ती गहरी होती चली गई। दोनाें को एक ही दुख था कि पिता प्यार नहीं करते हैं। 

Double Murder Meerut: Son Aaryan and his friend hate their father, kills father including mother
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

दोनों अपने पिता से नाराज रहते थे। नौचंदी के राजेंद्र नगर गली नंबर दो में रहने वाले आदित्य वशिष्ठ की कहानी भी आर्यन से मिलती थी। आदित्य और आर्यन कई वर्षों से साथ थे। दोनों ही मेरठ कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। 

2014 में आदित्य की मां की मौत हो गई थी। उसके पिता तरुण वशिष्ठ एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। आदित्य भी आर्यन को बताता था कि उसके पिता भी उसे प्यार नहीं करते हैं। उसकी भी उनसे बनती नहीं थी। यही हाल आर्यन का था। वो बताता था कि पिता शराब पीकर मां की पिटाई करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder Meerut: Son Aaryan and his friend hate their father, kills father including mother
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

दो महीने पहले दादी को धक्का दिया तो बढ़ गई नफरत
पुलिस के मुताबिक प्रमोद कर्णवाल और उनकी पत्नी के संबंध शुरू से ही अच्छे नहीं थे। इसके चलते आर्यन अपने दादा नरेंद्र प्रताप और दादी विनोद बाला के ज्यादा नजदीक था। दो महीने पहले प्रमोद कर्णवाल ने शराब के नशे में मां विनोद बाला को धक्का दे दिया था, उनको चोट भी लगी थी। इसके बाद से आर्यन की पिता के प्रति नफरत और बढ़ गई थी।

आर्यन ने पिता को मारने की ठान ली। दोस्त आदित्य से कहा कि पहले मेरे पिता की हत्या करेंगे इसके बाद तुम्हारे पिता को भी मार देंगे। ऐसे पिता का होने न होने से क्या फायदा। आदित्य ने भी उसकी बात मान ली। दोनों को ये नहीं पता था कि प्रमोद के साथ मां की भी हत्या करनी पड़ जाएगी और वे पकड़े जाएंगे। 

विज्ञापन
Double Murder Meerut: Son Aaryan and his friend hate their father, kills father including mother
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

आदित्य के पिता के पर्चे पर खरीदीं नींद की गोलियां 
आदित्य के पिता को डिप्रेशन की समस्या रहती है। ऐसे में डॉक्टर ने उनको नींद की गोलियां लिखी हुईं थी। आर्यन ने आदित्य के पिता के पर्चे पर तीन पत्ते नींद की गोलियों के खरीदे। एक पत्ते की गोलियों का चूरा बनाकर उन्हें मैंगो शेक में मिलाकर दादा-दादी और मां को पिला दिया। वहीं बुधवार सुबह आदित्य के पापा नौचंदी थाने पहुंचे। बेटे से बात करने के बाद उनका कहना था कि यह बात गलत है। मेरा बेटा मुझे मारने की प्लानिंग नहीं कर सकता। यह सारी बातें आर्यन झूठ बोल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed