फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फौजी की पत्नी अपने ही मकान में तीन साल से करा रही थी देह व्यापार, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2019 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jul 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
Brothel racket Exposed in Meerut, Army Man wife was doing prostitution in her own house
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एक तरफ कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया के कोठों को सील किया गया है। वहीं शहर के विभिन्न पॉश इलाकों में लगातार सेक्स रैकेटों के खुलासे हो रहे हैं।



एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मंगलवार को टीपी नगर क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। यहां एक फौजी की पत्नी अपने ही घर में वेश्यावृति करा रही थी। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं-

Brothel racket Exposed in Meerut, Army Man wife was doing prostitution in her own house
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक के अनुसार इलाके में देहव्यापार की सूचना के आधार पर सीओ एएचटीयू संजीव देशवाल के निर्देशन में एएचटीयू इंस्पेक्टर बृजेश कुमार और महिला पुलिसकर्मियों ने यह छापामारी की।
इस दौरान मकान मालकिन व एक महिला दो युवतियों और एक ग्राहक समेत कुल पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने पहुंची जहां इनसे पूछताछ की जा रही है।


 
Brothel racket Exposed in Meerut, Army Man wife was doing prostitution in her own house
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी मालकिन ने बताया कि वह करीब तीन साल से अपने मकान में देह व्यापार करा रही थी।

उसके बच्चे बाहर रहते हैं और पति फौज में है। हालांकि सीओ एएचटीयू का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Brothel racket Exposed in Meerut, Army Man wife was doing prostitution in her own house
रेड लाइट एरिया मेरठ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मौके से गिरफ्तार ग्राहक एमएम गुप्ता निवासी सूरजकुंड को हिरासत में ले लिया। आरोपी ग्राहक पहले भी यहां आ चुका था। थाना एएचटीयू में पांचों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। 


 
विज्ञापन
Brothel racket Exposed in Meerut, Army Man wife was doing prostitution in her own house
कुछ ही दिन पूर्व मेरठ के रेड लाइट एरिया में हुई है बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

फोटो पसंद कर आते थे ग्राहक
इंस्पेक्टर एएचटीयू के अनुसार आरोपी मकान मालकिन के मोबाइल में दो दर्जन से अधिक मोबाइल नंबर संदिग्ध मिले हैं। कुछ महिलाओं के फोटो भी व्हाट्स एप पर भेजे गए थे। ग्राहक को कॉल करने के साथ ही फोटो भी भेजे जाते थे और रेट बताया जाता था।

फोटो पसंद आने पर दो हजार से चार हजार रुपये तक लिए जाते थे। जांच में सामने आया कि इस मकान में जहां एक विभाग के कुछ लोग भी ग्राहक बनकर पहुंचते थे। वहीं पुलिस कर्मियों का भी आना-जाना था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed