विजय शंकर की जगह टीम का हिस्सा बने मयंक अग्रवाल विश्व कप में अपनी बल्लेबाजी की धमक दिखाएंगे। मयंक मूलरूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर कौन है टीम इंडिया का ये नया चेहरा-
तस्वीरें: देखें आखिर कौन हैं विश्वकप में धमक दिखाने वाले क्रिकेटर मयंक अग्रवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वकप की टीम में उनका चयन होने से परिवार में खुशी की लहर है। उनके दादा के छोटे भाई का कहना है कि पोते को सलामी बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करते देख गर्व महसूस होगा।
मयंक अग्रवाल के दादा रविंद्र अग्रवाल के छोटे भाई सुशील अग्रवाल सहारनपुर में इंडियन हर्ब्स कंपनी के मालिक हैं।
1996 तक रविंद्र अग्रवाल भी सहारनपुर में रहकर कारोबार करते थे। इसके बाद वह बेंगलुरु शिफ्ट हो गए थे। मयंक की परवरिश बेंगलुरु में ही हुई है। यहां बिशप कॉटन बॉयज स्कूल और जैन विश्वविद्यालय से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है।
मयंक अग्रवाल ने आशिता सूद से शादी की है। उनकी पत्नी पेशे से वकील और बिजनेस डेवलपर हैं। मयंक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ढेर सारी तस्वीरें मयंक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।