शामली जनपद में म्यांमार निवासी रोहिंग्या अब्दुल मजीद के मकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस को खुखरी बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मजीद के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिमांड पर रोहिंग्या अब्दुल, छापेमारी में मकान से मिला ये हथियार, संदिग्ध छात्रों की तलाश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर, पुलिस ने चारों युवकों से पूछताछ जारी रखी और फरार हुए संदिग्ध छात्रों की तलाश में दबिश अभियान जारी रहा।
सात दिन के रिमांड पर लाए गए म्यांमार निवासी रोहिंग्या अब्दुल मजीद से पूछताछ के बाद बुधवार देर शाम पुलिस ने उसके जलालाबाद की खुशनुमा कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंचकर तलाशी ली थी। इस दौरान पुलिस अब्दुल मजीद को भी साथ ले गई थी। पुलिस ने मकान से दस्तावेज और कुछ सामान बरामद किया था। पुलिस ने करीब एक घंटे तक मकान की छानबीन की थी।
थानाभवन थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि छानबीन के दौरान अब्दुल मजीद के घर से खुखरी बरामद हुई है। इसके अलावा कुछ गोपनीय दस्तावेज कब्जे में लिए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि अब्दुल मजीद के मकान से अवैध हथियार बरामद होने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मदरसे गायब हुए करीब 25 संदिग्ध छात्रों की तलाश चल रही है। हालांकि अभी तक किसी छात्र का पता नहीं चल सका है। कुछ छात्रों के नाम पता चले हैं, जिनकी तलाश में दबिश अभियान जारी है। उधर, रिमांड पर लाए गए म्यांमार निवासी चारों युवकों से छठे दिन भी पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों द्वारा पूछताछ जारी रही।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/