सब्सक्राइब करें

चक्का जाम: पश्चिमी यूपी में ऐसा रहा चक्का जाम, मेरठ-दिल्ली हाईवे पर शुरू हुआ आवागमन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Sep 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
Chakka Jam: Roads and markets closed in all districts of western UP, BKYU made toll free in Meerut, police force deployed
किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

भारत बंद के दौरान आज किसान संगठन देशव्यापी चक्का जाम कर रहे हैं। पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलो सहित मेरठ में किसान संगठन रात से ही चक्का जाम की तैयारियों में जुट गए थे। मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शिवाय टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते हुए चक्का जाम लगा दिया। टोल प्लाजा पर चक्का जाम को देखते हुए पुलिस भी तैनात रही। किसानों ने टोल प्लाजा से वाहनों को निकलने नहीं दिया। सिवाय टोल प्लाजा पर चक्का जाम करने के बाद शाम को 4 बजे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एडीएमएफ को ज्ञापन देने के बाद चक्का जाम खत्म कर दिया और टोल प्लाजा पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। आगे देखें कैसा रहा चक्का जाम के दौरान वेस्ट यूपी का माहौल:-



कृषि कानून के विरोध में आज भारत बंद के आह्वान पर बागपत में रालोद, सपा और कांग्रेस का भारत बंद को समर्थन दिया। किसान, भाकियू पदाधिकारी, रालोद नेता नेशनल व स्टेट हाईवे पर करीब एक दर्जन जगहों पर धरना देकर बैठ गए। सेना के वाहन, स्कूल वाहन, एंबुलेंस और आपात सेवाओं के वाहनों को आवाजाही की अनुमति रही, जबकि मेरठ-बागपत मार्ग पर प्राईवेट बस सेवा बंद रही। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर किसान भारी संख्या में जाम लगाने पहुंचे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। 

Trending Videos
Chakka Jam: Roads and markets closed in all districts of western UP, BKYU made toll free in Meerut, police force deployed
किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

तीन कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी को कानूनी जामा पहनाने की मांग को लेकर पिछले दस महीने से किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं। आज आंदोलन को चलते हुए दस महीने पूरे होने जा गए इसे देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद की घोषणा की थी। मेरठ में भाकियू 13 स्थानों पर और जय किसान आंदोलन एक जगह चक्का जाम किया।

इस बारे में भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, प्रवक्ता बबलू जिटौली और मेरठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतू नागपाल और शैंकी वर्मा ने बताया कि भारत बंद के दौरान जिले को चारों तरफ से चक्का जाम करके बंद किया गया। सुबह छह बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम किया गया। जीतू नागपाल ने बताया कि व्यापारी बाजारों में जाकर बाजार बंद कराए गए। कहा कि हम व्यापारी भी किसानों के बगैर बेकार हैं। किसान साल में 365 दिन काम करके देश के लोगों को पेट भरने के लिए परिश्रम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chakka Jam: Roads and markets closed in all districts of western UP, BKYU made toll free in Meerut, police force deployed
किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में ये रहे चक्का जाम के प्वाइंट 
एनएच-58 पर सिवाया टोल प्लाजा, सकौती और परतापुर तिराहा, मेरठ-करनाल रोड पर जंगेठी, दबथुआ, भूनी चौराहा और रिठाली, मेरठ-पौड़ी हाईवे पर बहसूमा और छोटा मवाना, बना-मसूरी, मेरठ-बागपत रोड पर जानी, मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पूठ गंगनहर और किला-गढ़ रोड तिराहा व भटीपुरा गांव के सामने चक्का जाम किया गया। मेरठ के सकौती में एक महिला ने किसानों से हाथ जोड़कर अपने गाड़ी को निकलवाने की विनती की, लेकिन किसान नहीं माने। किसानों ने महिला को वापस भेज दिया।

Chakka Jam: Roads and markets closed in all districts of western UP, BKYU made toll free in Meerut, police force deployed
किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

बागपत में रालोद, सपा और कांग्रेस का भारत बंद को समर्थन दिया। किसान, भाकियू पदाधिकारी, रालोद नेता नेशनल व स्टेट हाईवे पर करीब एक दर्जन जगहों पर धरना देकर बैठ गए। सेना के वाहन, स्कूल वाहन, एंबुलेंस और आपात सेवाओं के वाहनों को आवाजाही की अनुमति रही, जबकि मेरठ-बागपत मार्ग पर प्राईवेट बस सेवा बंद रही। चक्का जाम को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।  

विज्ञापन
Chakka Jam: Roads and markets closed in all districts of western UP, BKYU made toll free in Meerut, police force deployed
किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में भारत बंद के दौरान आज दिल्ली-देहरादून हाइवे पर चमारी खेड़ा में टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अगुवाई में 10:45 बजे सभी लेन बंद करके राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। इसी तरह नागल में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बंद करके कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed