सब्सक्राइब करें

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: जानें कौन हैं दिनेश खटीक, जिन्हें योगी कैबिनेट में मिली जगह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/हस्तिनापुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Sep 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA from Hastinapur Dinesh Khatik becomes minister in Cm yogi Cabinate
भाजपा विधायक दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दिनेश खटीक को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया गया है। बताया गया कि दिनेश खटीक ने आज शाम लखनऊ में मंत्री पद की शपथ ली। आगे जानें आखिर कौन हैं योगी भाजपा विधायक दिनेश खटीक, जिन्हें योगी कैबिनेट में जगह मिली। 



यूपी में आज यानी रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। दरअसल, चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। इसके तहत सात मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें हस्तिनापुर विधानसभा सीट से विधायक दिनेश खटीक भी शामिल हैं। 

Trending Videos
BJP MLA from Hastinapur Dinesh Khatik becomes minister in Cm yogi Cabinate
भाजपा विधायक दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि विधायक दिनेश खटीक मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के रहने वाले हैं। इन्होंने सन 2017 में पहली बार भाजपा की ओर से हस्तिनापुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। पहली ही बार में दिनेश खटीक ने बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को पराजित कर जीत हासिल की। 

दिनेश खटीक शुरू से ही भाजपा में रहे हैं और संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इनके पिता भी संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इनके भाई नितिन खटीक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार विधायक दिनेश खटीक का फलावदा में ईंट भट्टे का व्यवसाय है। वर्तमान में वह मेरठ के गंगानगर में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MLA from Hastinapur Dinesh Khatik becomes minister in Cm yogi Cabinate
भाजपा विधायक दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला
कराए ये विकास कार्य
क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक द्वारा हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्राचीन ऐतिहासिक नगरी में कई बड़े विकास कार्य कराए गए। खादर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित बचाने के लिए 18 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को विधायक दिनेश खटीक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रस्तावित कराया। वर्तमान में जिसका निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। 

हस्तिनापुर में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया। कस्बे के समीप श्री मालीपुर गौआश्रय स्थल बनाया, जिसमें लगभग 600 निराश्रित गोवंश मौजूद हैं। उन्होंने क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य कराए। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जितने विकास कार्य भाजपा के विधायक दिनेश खटीक ने कराए, उतने अन्य किसी विधायक ने क्षेत्र में नहीं कराए।
BJP MLA from Hastinapur Dinesh Khatik becomes minister in Cm yogi Cabinate
भाजपा विधायक दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में विधायक दिनेश खटीक ने कहा था कि देश और प्रदेश सरकार की ओर से हस्तिनापुर को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। वह दिन दूर नहीं, जब महाभारत कालीन नगरी विकासशील कस्बों की श्रेणी में होगी। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि यहां विकास की गंगा बहे। 

विधायक ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हस्तिनापुर विधानसभा में 442 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया। उन्होंने बताया कि पांच सड़कों का चौड़ीकरण कराया है। क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए गत तीन साल में 54 नए सेंटर दिलाए। 

विज्ञापन
BJP MLA from Hastinapur Dinesh Khatik becomes minister in Cm yogi Cabinate
विधायक दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री से मिलकर हुआ विकास संभव
दिनेश खटीक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, जिसके बाद गंगा पुल की एनओसी मात्र आठ दिन में ही मिल गई। क्षेत्र में भीकुंड गंगा का पुल जल्द ही बनकर तैयार हो गया, जिससे मेरठ और बिजनौर को जोड़ दिया गया।
  
कम होता दिख रहा श्राप का असर
क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि हस्तिनापुर में द्रोपदी के श्राप के प्रभाव के बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बताया। उनसे आश्वासन मिला कि महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी को एक बार फिर विकसित किया जाएगा। वहीं अब विधायक दिनेश खटीक के मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र व पार्टी पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed