फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के मरीजों पर स्टडी: सामने आई ये दो बड़ी बातें, सभी के लिए जानना बहुत जरूरी

Fri, 09 Apr 2021 02:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, अरीश रिजवी, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, अरीश रिजवी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Apr 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Corona Update: 22408 patients of Corona have been studied at Medical College in Meerut
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

दुनियाभर में कोरोना का खौफ है। मेरठ में अब तक मिले कोरोना के 22408 मरीजों पर की गई स्टडी में इसके खौफ को लेकर दो बातें साफ हुई हैं, एक अच्छी और एक बुरी। बुरी यह है कि यह बेरहम है, उम्र कतई नहीं देखता और यदि पहले से बीमार हैं तो यह और भी ज्यादा खतरनाक है।

Corona Update: 22408 patients of Corona have been studied at Medical College in Meerut
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

अच्छी बात यह है कि सावधानी और एहतियात रखें तो यह संक्रमित नहीं करेगा। सेहतमंद और युवाओं से यह हार जाता है। कोरोना से 412 मरीजों की मौत हुई है जो अब तक मिले कुल मरीजों का सिर्फ 1.84 प्रतिशत है। 94.9 प्रतिशत लोग कोरोना होने के बाद ठीक हो गए हैं। सिर्फ 2.2 प्रतिशत ही संक्रमित हुए हैं। 97.8 प्रतिशत लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें अधिकांश पहले से बीमार थे।

Corona Update: 22408 patients of Corona have been studied at Medical College in Meerut
मेरठ में कोरोना वायरस।

शुगर और ह्रदय रोग के मरीज थे। ऐसे में उम्र दराज लोगों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि मरीजों के अवलोकन से यह बात भी पता चल रही है कि यह ज्यादा उसी व्यक्ति पर हमला करता है जो कोरोना के मरीज के ज्यादा करीब रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Update: 22408 patients of Corona have been studied at Medical College in Meerut
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

अगर सोशल डिस्टेंसिंग रखी जाए और थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो इससे आसानी से बचा जा सकता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि ऐसे में यह सही है कि बचाव ही इसका उपचार है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग सबसे ज्यादा जरूरी है। 

विज्ञापन
Corona Update: 22408 patients of Corona have been studied at Medical College in Meerut
कोरोना वायरस

कई मरीजों में नहीं थे लक्षण, निकला कोरोना
कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों में कई मरीज ऐसे भी थे जिन्हें जांच से पहले कोरोना जैसे लक्षण नहीं थे। वे पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहे थे। लेकिन जब उनके संपर्क वाला कोई व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव आया और फिर जांच में यह भी कोरोना पॉजिटिव मिले।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed