27 मार्च तक बढ़ा लाॅकडाउन, धारा 144 के उल्लंघन पर मेरठ में लाठीचार्ज, कई सीमाएं सील, पढ़ें अब तक का अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सुबह से ही पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी। माधवपुरम, ब्रहमपुरी व भुमिया का पुल सहित कई क्षेत्रों में भीड़ बढ़ने के साथ ही पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा और दुकाने बंद करानी पड़ीं।यहां लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने दिल्ली रोड पर धारा 144 के उल्लंघन पर कार्रवाई का अनाउंसमेंट किया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर के अनुसार शासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।
नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक थाने परएक एक टीम का गठन किया गया है, जिन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं संक्रमण से बचाव हेतु गठित जिला निगरानी समिति के चिकित्सकों द्वारा प्रशिक्षित कर दिया गया है। यह टीम किसी व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमण होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्य करेगी।
लाॅकडाउन के चलते शहर के परतापुर तिराहे से मेरठ शहर में होने वाली एंट्री पूरी तरह से बंद करा दी गई है। परतापुर इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है की पूरी तरीके से जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। और हाईवे से शहर में किसी भी तरीके की एंट्री नहीं दी जाएगी। रोड को ब्लॉक कर के बैरियर व अन्य पत्थर के स्लिप लगा दिए गए हैं।
लॉकडाउन के चलते सोमवार को सहारनपुर जिले की दूसरे राज्यों को लगने वाली सीमा सील कर दी गई। दिल्ली देहरादून हाईवे पर मोहंड में स्थित बार्डर के चेक पोस्ट पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया।
जनपद के लॉक डाउन करने के बाद सोमवार को उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा पर मोहंड चेक पोस्ट पर सीमा सील कर दी गईए लेकिन उत्तराखंड की आसारोड़ी से लगातार वाहनों के आने से स्थित बेकाबू होने के बाद कुछ जरूरत मंद लोगों को निकाला गया।
मुजफरनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और भीड़ को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने शहर को 16 सेक्टरों में बांटा है। सभी सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जनता को जरूरी सुविधाएं दूध, सब्जी, राशन, दवा उन्हीं के सेक्टर में उपलब्ध कराने की योजना है। प्रशासन की सोच है कि जो व्यक्ति जिस क्षेत्र का है वहीं पर रहे पूरे क्षेत्र में भ्रमण न करे।