फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साहब... मैं पत्नी से बहुत प्यार करता हूं, उसे नहीं मार सकता, फिर गले लगकर खूब रोया, खौफनाक थी वारदात, तस्वीरें

Fri, 09 Apr 2021 04:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Apr 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
The police have revealed of Bhima murder case and sent the accused to jail in Meerut
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

साहब...मैं पत्नी से बहुत प्यार करता हूं, उसे नहीं मार सकता था। इसलिए भीम की हत्या कर दी। भीम के हत्यारोपी चचेरे भाई आशु ने यह बात कंकरखेड़ा थाने में पुलिस से तब कही, जब गुरुवार को उसे जेल ले जाया गया। इससे पहले वह पत्नी के गले लगकर रोया और बोला-अपना ख्याल रखना। आशु ने बताया कि जब से उसने मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो देखे थे, तभी से हत्या का प्लान बना लिया था। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और ईंट बरामद कर ली गई।

The police have revealed of Bhima murder case and sent the accused to jail in Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ में जवाहरपुरी निवासी भीम पुत्र ज्ञानचंद का शव बुधवार को रेलवे कॉलोनी के एक मकान की छत पर मिला था। परिजन दो दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। मोबाइल की अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस और परिजन शव तक पहुंचे।

The police have revealed of Bhima murder case and sent the accused to jail in Meerut
पुलिस ने शव को भिजवा दिया। - फोटो : amar ujala

आरोपी ने बताया कि भीम की हत्या कुल्हाड़ी और ईंट के प्रहार से की थी। पूछताछ में आशु ने बताया कि दुल्हैंडी वाले दिन उसने भीम का मोबाइल चेक किया था। इसमें आशु की पत्नी के भीम के साथ आपत्तिजनक फोटो थे। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि इसके बाद ही तय प्लान के तहत सोमवार शाम को भीम को रेलवे कॉलोनी के मकान की छत पर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The police have revealed of Bhima murder case and sent the accused to jail in Meerut
युवक का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

यहां पहले उसे नशा कराया। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर में ताबड़तोड़ वार करके भीम की हत्या कर दी। ईंट से भी वार किया। इसके बाद हत्यारोपी आशु ने उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और कुल्हाड़ी दूर फेंक दी। 

विज्ञापन
The police have revealed of Bhima murder case and sent the accused to jail in Meerut
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मोबाइल ही हत्या का कारण बना, मोबाइल से ही खुला राज
भीम की हत्या का कारण मोबाइल ही बना और उसकी मौत का राज भी मोबाइल से ही खुला। मोबाइल जहां बंद हुआ था, उसके पास में ही उसका शव पड़ा मिला था। सीओ दौराला संजीव कुमार दीक्षित का कहना है कि घटना का दो घंटे बाद ही खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed