सब्सक्राइब करें

खौफनाक वारदात: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर चीख-चीखकर रोने लगा पति, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A man has murder his wife in Meerut city of Uttar Pradesh
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक व्यक्ति ने मामूली बात को लेकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से बाहर निकलकर चीख-चीखकर रोने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos
UP Crime News: A man has murder his wife in Meerut city of Uttar Pradesh
इसी घर में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला

भावनपुर थाना क्षेत्र की गोल्फ लाइव कॉलोनी में उस समय दहशत फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तवे से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही हत्या के पीछे की वजह

UP Crime News: A man has murder his wife in Meerut city of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसी के घर में चल रहे सुंदरकांड पाठ में जाने से इनकार करने पर पति ने तवे से हमलाकर पत्नी को मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला के परिजनों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। 

UP Crime News: A man has murder his wife in Meerut city of Uttar Pradesh
पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई की मांग की - फोटो : अमर उजाला

सुनील पुत्र लाखन सिंह मूल रूप से गजरौला हसनपुर का रहने वाला है। उसकी शादी 2011 में दौराला के गांव मटौर निवासी रजनी पुत्री सुशील कुमार से हुई थी। उसके दो बच्चे माही (5) और माधव (7) हैं। 

पिता लाखन ने बताया कि मंगलवार रात पड़ोसी के घर सुंदरकांड का पाठ चल रहा था। वह पत्नी मिथलेस व पोती-पोते के साथ गए थे। इसी दौरान बेटे ने फोनकर तुरंत घर आने को कहा। घर पहुंचे तो खून से लथपथ रजनी जमीन पर पड़ी थी। बेटे ने बताया कि रजनी ने सुंदरकांड में जाने से मना कर दिया था। गुस्से में आकर तवा सिर पर मार दिया। इसके बाद सुनील घर से बाहर निकल चीख-चीखकर रोने लगा।

विज्ञापन
UP Crime News: A man has murder his wife in Meerut city of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

जांच कर कार्रवाई होगी
सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पति सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। रजनी के परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed