सब्सक्राइब करें

Lucknow Murder: ब्लॉक प्रमुख हत्याकांड: 35 राउंड फायरिंग से थर्रा उठी राजधानी, तीन मिनट में वारदात अंजाम दे भाग निकले गुंडे, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Jan 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Murder News: Former block chief Ajeet Singh murder in Vibhutikhand in Lucknow.
हादसे का बाद के दृश्य। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के विभूतिखंड में भीड़भाड़ वाले कठौता चौराहे पर बुधवार सरेशाम गैंगवार के दौरान 35 राउंड फायरिंग से राजधानी थर्रा उठी। वारदात में मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना के पूर्व प्रमुख अजीत सिंह की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, अजीत को आठ से दस गोलियां लगी हैं। वहीं, उसके साथी मोहर सिंह व राहगीर डिलीवरी ब्वॉय को गोली लगी।

Trending Videos
Lucknow Murder News: Former block chief Ajeet Singh murder in Vibhutikhand in Lucknow.
अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

राजधानी में 24 घंटे के अंदर दो थानाक्षेत्रों में हुई गोलीबारी व दो हत्याओं से कमिश्नरेट की पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दोनों वारदात पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुईं। गैंगवार के मामले में पुलिस की पूछताछ में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। मऊ मोहम्मदाबाद गोहना पूर्व प्रमुख अजीत सिंह गोमतीनगर विस्तार के राप्ती अपार्टमेंट में रहता था। वह मूलरूप से मऊ के भदीड़ गांव का रहने वाला था। पुलिस मामले में मोहर सिंह को भी संदेह के घेरे में रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Murder News: Former block chief Ajeet Singh murder in Vibhutikhand in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक, दिसंबर में जिलाबदर किए जाने के बाद उसने राजधानी में शरण ली थी। बुधवार शाम करीब 8.30 बजे वह साथी मोहर सिंह के साथ कठौता चौराहे पर स्थित उदय टॉवर गया था। जैसे ही वह गाड़ी से उतरा बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवाब में मोहर सिंह ने भी फायरिंग की लेकिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस मामले में राहगीर डिलीवरी ब्वॉय आकाश भी घायल हो गया।

Lucknow Murder News: Former block chief Ajeet Singh murder in Vibhutikhand in Lucknow.
घटनास्थल पर जांंच करते पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर। - फोटो : amar ujala

ड्यूटी पर मुस्तैद महिला सिपाही ने राहगीर आकाश को पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया रेफर कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ में गैंगवार के मामले में ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह, अखिलेश उर्फ कुनकुन सिंह और गिरधारी शर्मा का नाम सामने आया है। अजीत के साथी मोहर सिंह ने पुलिस को पूछताछ में कुंटू और कुनकुन पर साजिश के तहत हमला कराने व गिराधारी से हत्या कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Lucknow Murder News: Former block chief Ajeet Singh murder in Vibhutikhand in Lucknow.
गाड़ी के अंदर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

तीन मिनट में हत्या कर बाइक से भाग निकले बदमाश
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अजीत पर हमला करने आए बदमाश पैदल थे। उन्हें चौराहे के बारे में पूरी जानकारी थी और बाइक कुछ दूर खड़ी की थी। अजीत के गाड़ी से उतरते ही गोलियां बरसाने के बाद बदमाश पैदल ही भाग निकले। इस दौरान गोलियां चलाते रहें और बाइक के पास पहुंचकर आराम से भाग निकले। बदमाशों ने पूरी वारदात महज तीन मिनट में अंजाम दी। पुलिस ने गैंगवार में कुल 35 राउंड गोलियां चलने की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक, अजीत को आठ से दस और मोहर को तीन गोलियां लगने की बात सामने आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed