{"_id":"6100071ec8cebd0928628ebe","slug":"up-news-a-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-in-the-ssp-office-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में उठाया खौफनाक कदम, पुलिस अफसरों में मची खलबली, सामने आई मौत की बड़ी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तस्वीरें: एसएसपी ऑफिस में उठाया खौफनाक कदम, पुलिस अफसरों में मची खलबली, सामने आई मौत की बड़ी वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवक की बात सुनते अफसर
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
ये है मामला
मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी निवासी देवेंद्र सिंह ने अपने पड़ोसी से दस साल पहले एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि पड़ोसी ने 10 साल में ब्याज लगाकर 10 लाख रुपये कर दिए। रुपये न लौटाने पर उसका मकान गिरवी रखवा लिया, बताया गया कि वह पड़ोसी को ढाई लाख रुपये दे भी चुका था। उसने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह उसे रुपये नहीं दे पाया तो उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि अब वह परिवार को बाहर निकालकर मकान में ताला लगाने की कोशिश कर रहा है। वहीं पीड़ित युवक ने मंगलवार को पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
2 of 5
अपनी समस्या बताता युवक
- फोटो : Amar Ujala Meerut
पीड़ित युवक का आरोप था कि वह अब तक ढाई लाख रुपये दे चुका है। इसके बावजूद पड़ोसी उसके मकान के कागज देने को तैयार नहीं है, जिससे परेशान होकर देवेंद्र ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर सल्फास खा लिया। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
3 of 5
आपबीती सुनाता युवक
- फोटो : Amar Ujala Meerut
बताया गया कि देवेंद्र आज दोपहर करीब एक बजे एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों से उसने कहा कि मैंने जहर खा लिया है, मुझे अधिकारियों से बात करनी है। इस पर पुलिसकर्मियों ने कार्यालय में मौजूद एसपी क्राइम को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युवक से जानकारी करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Meerut
जानकारी के अनुसार जहरीले पदार्थ का सेवन करने से पहले एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने उसकी समस्या सुनी थी। एसपी ट्रैफिक और एसपी क्राइम द्वारा युवक से वार्ता के उपरांत उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
अधिकारियों को मामले की जानकारी देता युवक।
- फोटो : Amar Ujala Meerut
जाहिर है, यदि अफसर मामले में गंभीरता दिखाते तो युवक की जान बच सकती थी, लेकिन एसएसपी ऑफिस पर भी सुनवाई खानापूर्ति बनकर रह गई और युवक जान से हाथ धो बैठा। युवक की मौत की जानकारी लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।