फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में पर्दाफाश: ढाई करोड़ का तेल पकड़ा, 10 लोग हिरासत में, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल, देखें तस्वीरें

Tue, 09 Aug 2022 07:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Aug 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
Diesel, petrol and solvent oils of 50 thousand liters of worth 2.5 crore has been caught in Meerut
मेरठ में तेल पकड़ा। - फोटो : amar ujala

Meerut Crime: मेरठ के पूठा गांव में पुलिस की टीमों ने नौ जगह चिह्नित कर छापा मारा। इसमें पेट्रोल, डीजल और सॉल्वेंट सहित 50 हजार लीटर तेल जब्त किया गया। इस तेल की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह तेल चोरी किया गया था। इसकी मिलावट कर इसे बड़ी मात्रा में बाजार में खपाया जाना था। इससे पहले भी अवैध रूप से तेल के कारोबार का खेल चलता रहा है। पुलिस टीमों ने नेटवर्क का पता लगाने के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है।



एएसपी विवेक यादव की अगुवाई में यह छापा मारा गया। पुलिस के मुताबिक, पूठा में ऑयल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से तेल चोरी करने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद ही तेल चोरी करने वाले नौ प्वाइंट चिह्नित किए गए। इन्हीं स्थलों पर छापा मारा गया। टीपीनगर की बजाय इस जांच में परतापुर और ब्रह्मपुरी थानों की पुलिस टीमों को शामिल किया गया। टीमों ने 50 ड्रम बरामद किए हैं। एक ड्रम में करीब एक हजार लीटर तेल आता है। जांच के दौरान पता चला कि डिपो से जाने वाले टैंकरों से यह तेल बड़ी मात्रा में चोरी किया जाता रहा। यह खेल लंबे समय से चल रहा था।

Diesel, petrol and solvent oils of 50 thousand liters of worth 2.5 crore has been caught in Meerut
तेल पकड़ा। - फोटो : amar ujala

माफिया को मिल गई थी सूचना, टल गया था छापा
पुलिस टीमों ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी यहां प्लान बनाकर छापा मारने की तैयारी थी, लेकिन तेल माफिया को पहले ही सूचना मिल गई। इसके चलते यह कार्रवाई टालनी पड़ी। अब फिर से प्लान बनाकर छापा मारा गया। जांच टीमों ने पूछताछ और नेटवर्क की पड़ताल के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे तेल चोरी और मिलावट के खेल के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

Diesel, petrol and solvent oils of 50 thousand liters of worth 2.5 crore has been caught in Meerut
मेरठ में हआ पर्दाफाश। - फोटो : amar ujala

संदिग्ध है टीपीनगर पुलिस की भूमिका
इस कार्रवाई के दौरान टीपीनगर पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। इसलिए गोपनीय स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि छापा मारने का पता चलने पर टीपीनगर इंस्पेक्टर विवेक शर्मा और वेदव्यासपुरी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें फटकार पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diesel, petrol and solvent oils of 50 thousand liters of worth 2.5 crore has been caught in Meerut
तेल पकड़ा। - फोटो : amar ujala

पहले भी सामने आता रहा है तेल का खेल
जिले में इससे पहले भी तेल की चोरी और मिलावट का खेल बड़े स्तर पर सामने आता रहा है। अलग-अलग ग्रुप में तेल माफिया से जुड़े लोग सक्रिय हैं। खास बात यह है कि थानों की पुलिस और पूर्ति विभाग की टीमों के साथ मिलकर गिरोह के रूप में यह अवैध धंधा किया जाता रहा है। 

विज्ञापन
Diesel, petrol and solvent oils of 50 thousand liters of worth 2.5 crore has been caught in Meerut
मेरठ में बड़ा खुलासा। - फोटो : amar ujala

एएसपी का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आई है कि कितना तेल चोरी होता है और किस स्तर पर मिलावट कर बेचा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed