फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: बैंक मैनेजर बनने पर घमंडी हो गए हो, मिनटों में परिवार खत्म कर दूंगा, हत्या से पहले मावी ने दी थी धमकी

Thu, 01 Sep 2022 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Sep 2022 02:42 PM IST
विज्ञापन
Double Murder in Meerut: I will end your family in minutes, Accused Mavi had threatened before the murder
डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

Murder in Meerut: मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में PNB बैंक के मैनेजर की आठ माह की गर्भवती पत्नी और पांच साल के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर की पत्नी शिखा और बेटे रूकांश की हत्या उनके बहनाई हरीश ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की। तीनों हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हत्या के बाद दो आरोपी शिखा की स्कूटी से मेरठ होते हुए नोएडा पहुंच गए थे। पुलिस आज इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही थी कि आरोपी मावी के एक रिश्तेदार ने पिलखुवा में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच पड़ताल के लिए हापुड़ पहुंच चुकी है। वहीं पुलिस को अंदेशा है कि मृतक का इस वारदात से कोई संबंध हो सकता है।



घटना वाले दिन शाम चार बजे बैंक मैनेजर संदीप की मां मुन्नी उनके घर पर गई थीं। करीब 1:30 घंटे घर के बाहर पड़ोसी महिला से बात कर वापस लौट गईं। उन्होंने पड़ोसन को बताया कि घर पर ताला लगा है और पुत्रवधू गायब है, इसकी कोई जानकारी मुन्नी ने परिवार के लोगों को नहीं दी। बैंक मैनेजर संदीप जब घर लौटे तो अनहोनी की आशंका को देखते हुए मकान का ताला तुड़वाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ।

Double Murder in Meerut: I will end your family in minutes, Accused Mavi had threatened before the murder
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने बताया कि संदीप का बहनोई हरीश नोएडा में टैक्सी चलाता है। बैंक मैनेजर बनने के बाद संदीप अपना दूसरा मकान खरीदकर पत्नी के साथ खुशी से रह रहे थे। हरीश शातिर अपराधी है और चोरी के मामले में जेल जा चुका है। तीन साल पहले संदीप के भाई दीपक की शादी में भी उनके घर से एक लाख रुपये चोरी हुए थे। इसका शक भी हरीश पर ही था।

Double Murder in Meerut: I will end your family in minutes, Accused Mavi had threatened before the murder
महिला के पति से पूछताछ करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala

संदीप हरीश की असलियत जानते थे। इसलिए उन्होंने पत्नी शिखा से कहा हुथा कि हरीश अच्छा आदमी नहीं है। उसका घर पर आना ठीक नहीं है। इसके बाद शिखा ने भी हरीश का प्रवेश बंद कर दिया। इस बात को लेकर हरीश ने नाराजगी जताई और शिखा को धमकी दी। वह बार बार कहता था कि तुम लोग बैंक मैनेजर बनने के बाद घमंड कर रहे हो। मैं तुम्हारा परिवार खत्म कर दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder in Meerut: I will end your family in minutes, Accused Mavi had threatened before the murder
मेरठ में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala

शिखा ने यह बात संदीप को बताई थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि हरीश हत्या कर देगा। हत्या के बाद हरीश, संदीप के घर से सारा सामान समेट कर ले गया था। हरीश शिखा की स्कूटी से ही हस्तिनापुर से नोएडा पहुंचा। सीसीटीवी कैमरे में पुलिस ने जिन दो युवकों को मेरठ के साकेत तक देखा उनमें से एक हरीश ही था।

विज्ञापन
Double Murder in Meerut: I will end your family in minutes, Accused Mavi had threatened before the murder
रोते जीजा और साले। - फोटो : amar ujala

हरीश बोला, परिवार को संदीप ने धोखा दिया
आरोपी हरीश ने बताया कि संदीप ने अपने परिवार को धोखा दिया। बैंक में नौकरी लगने के बाद संदीप ने अपने परिवार व रिश्तेदारों से किनारा कर लिया था। वह अपनी पत्नी के साथ अलग घर में रहने लगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed