मेरठ में सिनेमाघरों का एक अलग ही इतिहास रहा है। लेकिन समय बीतता गया और ये सिनेमाघर खंडहरों में तब्दील हो गए। ऐसे ही सिनेमाघरों में शामिल अप्सरा सिनेमा को सोमवार को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस सिनेमाघर में अभिनेता पृथ्वीराज कपूर भी थिएटर किया करते थे। आज इसकी जर्जर हो चुकी इमारत को तोड़ा जा रहा है।
UP: मेरठ का प्रसिद्ध अप्सरा सिनेमा हुआ खत्म, तोड़ी जा रही इमारत, अभिनेता पृथ्वीराज कपूर भी यहां करते थे थिएटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद हाल में पृथ्वीराज कपूर करते थे थियेटर
आनंद हाल के नाम से मशहूर रहे अप्सरा सिनेमा में बड़े-बडे़ फिल्म कलाकार थिएटर किया करते थे। एक जमाने में सिने जगत के स्तंभ माने जाने वाले पृथ्वीराज कपूर अपनी टीम के साथ इसी आनंद हाल में थिएटर करने आया करते थे। अप्सरा सिनेमाहाल का इतिहास सौ साल से भी पुराना है।
इसकी शुरुआत वर्ष 1898 में रामनिवास हाल के नाम से हुई थी। इसके सुनहरे पन्नों पर न जाने कितने ही बालीवुड कलाकारों के नाम दर्ज हैं। इन कलाकारों ने यहां आकर न सिर्फ अभिनय किया, बल्कि फिल्में भी देखीं। सुनील दत्त, राजेश खन्ना और चेतन आनंद फिल्म आखिरी खत की रिलीज के समय यहां आए थे।
इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह गए कई सिनेमाहाल
मेरठ के सिनेमाहालों का इतिहास सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। एक जमाने में सिंगल स्क्रीन सिनेमाहाल की चकाचौंध ऐसी थी कि वर्तमान के मल्टीप्लेक्स सिनेमा में उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ये सिनेमाहाल आज भले ही खंडहर या शापिंग कॉम्पलेक्स और बरातघर बन चुके हैं। लेकिन जब भी सिनेमा का इतिहास दोहराया जाएगा। इनका जिक्र जरूर होगा।
कितने साल पहले बंद हुआ कौन सा सिनेमाहाल
रीवोली - 36 साल
ईव्ज- 31 साल
प्लाजा सिनेमा- 26 साल
मधुबन- 16 साल
मेफेयर- 16 साल
पैलेस सिनेमा- 26 साल
नटराज- 11 साल
आम्रपाली- 11 साल
फिल्मिस्तान- 8 साल
मेघदूत- 8 साल
मेनका- 9 साल
रमेश थियेटर- 11 साल

कमेंट
कमेंट X