गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी तेज होने से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। तेज धूप के साथ गर्म हवा में त्वचा झुलस रही है। पंखों में भी राहत नही मिल रही है। रविवार को तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। गर्मी बढने से लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। दोपहर में गली मोहल्ले से लेकर मुख्य मार्ग और बाजार सूने हो गए। शाम ढलने पर तापमान में थोड़ी गिरावट आने पर लोग घरों से बाहर निकले।
सीजन में शनिवार का दिन सबसे गर्म रहा है। गर्मी का असर सुबह से शुरू हो गया और रात तक लोगों का हाल बेहाल कर दिया। रविवार को भी सुबह से ही तेज धूप पड़ने लगी और चुभती गर्मी ने लोगों को झुलसाया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 48 घंटे तक गर्मी का असर कम नहीं होगा। आगे तस्वीरों में देखें धूप और गर्मी से बचाव कर कैसे बाहर निकल रहे हैं लोग: -