सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: तेज धमाके से दहल उठा ये इलाका, दंपती की जिंदा जलकर मौत, एक दर्जन लोग झुलसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 May 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in illegal cracker factory in Meerut and A woman died and seven people were burnt
तेज धमाके के साथ विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सरधना का मोहल्ला धर्मपुरी इलाका गुरुवार को विस्फोट से दहल गया। यहां दोमंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई। आसपास के मकान भी हिल गए। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-

Trending Videos
Fire broke out in illegal cracker factory in Meerut and A woman died and seven people were burnt
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार मोहल्ला खारीकुआं निवासी रहीस पुत्र यूसुफ ने धर्मपुरी स्थित दोमंजिला मकान को किराए पर दे रखा था। निचले हिस्से में जिम चलता है जबकि दूसरी मंजिल को गांव डाहर निवासी सलीम ने किराए पर लिया था। जिसमें सलीम का पूरा परिवार रहता था। इस हिस्से में अवैध पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही थी। गुरुवार को तेज धमाके के साथ सलीम के मकान की छत उड़ गई। हादसे में सलीम, उसकी पत्नी इमराना (40), बेटा वसीम पुत्र सलीम, नाजिया पत्नी वसीम, शमा पत्नी सद्दाम झुलस गए। जिनमें सलीम और इमराना की मौत हो गई। पड़ोसी मकान मालिक रहमत अली के मकान में चल रही दो फैक्ट्रियों की छत उड़ गई। रहमत अली, खुर्शीद, सानिया आदि घायल हो गई। सीओ सरधना पंकज सिंह के अनुसार सलीम के पुत्र वसीम और पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मकान मालिक को हिरासत में लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि जैसे मकान में कोई बम फटा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire broke out in illegal cracker factory in Meerut and A woman died and seven people were burnt
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आधा किमी तक धमाकों की आवाज
धमाका इतना तेज था कि करीब आधा किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई। आसपास के लोगों के अनुसार अचानक जोर का धमाका हुआ और उसके बाद आसपास के मकानों की दीवारें हिलने लगीं। एक बार को ऐसा लगा कि जैसे भूकंप आ गया हो। लोग भरी दोपहरी में मकानों से बाहर निकले तो उन्होंने सलीम के मकान के अंदर आग लगी देखी। साथ ही मकान में धमाके हो रहे थे।

Fire broke out in illegal cracker factory in Meerut and A woman died and seven people were burnt
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम - फोटो : अमर उजाला

फैक्टरी मालिक की पत्नी की मौत
सूचना पर सीओ सरधना पंकज सिंह और एसओ धर्मेंद्र सिंह राठौर और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। मकान में हो रहे धमाकों के बावजूद फायर फाइटर्स मकान में घुस गए। फायर कर्मियों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाने के प्रयासों के साथ ही मकान के अंदर फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। मकान के अंदर सलीम व उसकी पत्नी इमराना (40), बेटा वसीम पुत्र सलीम, नाजिया पत्नी वसीम, शमा पत्नी सद्दाम को बाहर निकाला गया। इस दौरान इमराना की मौत हो गई। आग में झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान सलीम की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Fire broke out in illegal cracker factory in Meerut and A woman died and seven people were burnt
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला

इनके अलावा पड़ोसी मकान मालिक रहमत अली के मकान में चल रही दोनों फैक्ट्रियों की छत उड़ गई। इस दौरान रहमत अली पुत्र आशक अली व खुर्शीद के साथ सानिया भी घायल हो गई। सीओ सरधना के अनुसार मकान मालिक को हिरासत में लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed