फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: यूपी के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी पर शिकंजा, पुलिस ने आधी रात को दिल्ली से पकड़े पिता-पुत्र

Sat, 07 Jan 2023 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Jan 2023 01:06 PM IST
विज्ञापन
Former Minister Haji Yaqub kuraishi arrested from Delhi along with son Imran
Haji yaqub and son Imran - फोटो : Amar ujala

50- 50 हजार के इनामी याकूब कुरैशी और बेटे इमरान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। दोनों की तलाश में पुलिस लंबे समय से ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। दोनों की सटीक लोकेशन मिलने पर एसपी क्राइम अनित कुमार ने एसओजी और सर्विलांस की टीम को लेकर दिल्ली में डेरा डाल दिया। आधी रात को पुलिस टीम ने चांदनी नगर थाना पुलिस को साथ लेकर कोठी की घेराबंदी कर ली। जिसमें याकूब कुरैशी और उनका बेटा अपने परिचितों के साथ रह रहे थे। पुलिस टीम ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वहीं, याकूब के रिश्तेदार मेरठ से दिल्ली के लिए रात में ही रवाना हो गए। याकूब कुरैशी बसपा सरकार के समय मंत्री रह चुका है और उसका बेटा इमरान बसपा के टिकट से चुनाव लड़ चुका है। याकूब कुरैशी के मीट पैकिंग के प्लांट और बड़े स्लॉटर हाउस (कमेले) मेरठ में हैं। याकूब ने कभी डेनमार्क के कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वाले को 51 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की थी। 



याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान की गिरफ्तारी की खबर रात में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। उनके परिचितों ने एक दूसरे को फोन करके बताया कि हाजी इमरान और पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सभी लोग खरखौदा थाने में पहुंच गए। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होने पर मेरठ पुलिस भी अलर्ट हो गई और लोगों से अपील की कि वे खरखौदा थाने में भीड़ न जुटाएं। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद पिता पुत्र को कुछ देर खरखौदा थाने में रखा। जहां से मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

Former Minister Haji Yaqub kuraishi arrested from Delhi along with son Imran
Meerut police - फोटो : Amar ujala

दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद याकूब कुरैशी ने फोन करके अपने परिचितों को समझाया कि वह पुलिस की कस्टडी में हैं, घबराने की जरूरत नहीं है। वह मेरठ पहुंच रहे हैं, जिन धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।  

Former Minister Haji Yaqub kuraishi arrested from Delhi along with son Imran
Haji yaqub and son Imran - फोटो : Amar ujala

खरखौदा थाने में लाने के बाद याकूब कुरैशी और बेटे इमरान को आज गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। जहां याकूब पक्ष के वकील की सारी दलीलों को खारिज करते हुए अदालत ने पिता व बेटे को 60 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया। याकूब का एक बेटा इमरान उर्फ भूरा पहले से ही जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Minister Haji Yaqub kuraishi arrested from Delhi along with son Imran
हाजी याकूब कुरैशी -बसपा - फोटो : अमर उजाला

नौ महीने से पुलिस ने दिल्ली में डाला हुआ था डेरा
याकूब कुरैशी की बेटी की दिल्ली में ससुराल है। 31 मार्च 2022 को मुकदमा दर्ज होने के बाद याकूब पहले अपने परिवार के साथ कुछ दिन तक राजस्थान में रहे और फिर बेटी की ससुराल दिल्ली में आ गए। पुलिस ने याकूब और उसके परिवार पर इनाम घोषित किया तो वह डर गए और बेटी की ससुराल से दूर चांदनी नगर में एक परिचित की कोठी में आकर रहने लगे। बताया गया कि वह बार-बार ठिकाने बदल रहे थे। लेकिन अधिकांश समय याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान ने इसी कोठी में बिताया है।

विज्ञापन
Former Minister Haji Yaqub kuraishi arrested from Delhi along with son Imran
Haji yaqub and son Imran - फोटो : Amar ujala

बेटे फिरोज की गिरफ्तारी के बाद याकूब कुरैशी और इमरान ने लगातार चार दिन ठिकाना बदला। लेकिन बाद में फिर इसी कोठी में आकर रहने लगे। इस कोठी की जानकारी उनके रिश्तेदारों को भी नहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed