{"_id":"63b9136c7751ef1f0b524e5a","slug":"weather-mercury-increased-but-cold-did-not-subside-cold-wave-persists","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather: पारा बढ़ा कोहरा कम, फिर भी न घटा सर्दी का सितम, शीतलहर से ठिठुरन बरकरार, पढ़ें- कब तक सताएगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: पारा बढ़ा कोहरा कम, फिर भी न घटा सर्दी का सितम, शीतलहर से ठिठुरन बरकरार, पढ़ें- कब तक सताएगी ठंड
नए साल की शुरुआत से अब तक ठंड से राहत नहीं मिल रही है। पिछले पांच दिन से सर्दी और कोहरे के साथ शीत लहर ने लोगों को परेशान किया है। शुक्रवार को भी सर्द हवाओं का असर रहा। हालांकि दोपहर में धूप से 1.2 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन शाम होते ही फिर से सर्दी का सितम बढ़ गया। शनिवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते नजर आए।
गलन के साथ सर्दी के कारण सुबह और शाम के समय हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं। लोगों को अधिक गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि रात का तापमान 0.7 डिग्री की बढ़ा। इसके बावजूद ठंड का असर कम न हुआ। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पिछले पांच दिन से ऐसे ही हालात हैं। नौ जनवरी से सर्दी का असर कुछ कम हो सकता है।
2 of 6
यूपी में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिसंबर और जनवरी माह में रबी और दलहनी फसलों के लिए बारिश आवश्यक होती है, लेकिन अभी शीत लहर जारी है।
3 of 6
यूपी में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
सात से आठ जनवरी तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। इससे रात के तापमान में गिरावट होगी। 12 से 18 जनवरी के सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ और मजबूती से सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
यूपी में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकम न्यूनतम
1 116.2 5.5
2 14.8 9.4
3 14.0 6.8
4 12.0 6.1
5 10.6 5.4
6 11.8 6.1
विज्ञापन
5 of 6
यूपी में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ की हवा बिगड़ी, एक्यूआई 351 दर्ज किया
एनसीआर में शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में सबसे खराब श्रेणी में पहुंच गया है। यहां पर लोगों को बढ़ते एक्यूआई के साथ परेशानी का भी सामना करना पड़ा। एक्यूआई शहर का 351 दर्ज किया गया है जो बहुत ही खराब श्रेणी में रहा है। इसके अलावा जयभीमनगर का 382, बेगमुपल 375 और गंगानगर 380 पल्लवपुरम 291 दर्ज किया गया है। कुछ दिन राहत देने के बाद गुरुवार को हवा फिर से सबसे खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।