बागपत में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पश्चिम यूपी की राजनीति में पिछले 35 साल से सक्रिय रहे रालोद नेता नवाब कोकब हमीद (66) के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया। उनके जनाजे में हजारों लोग शामिल रहे। गमजदा परिवार को हिम्मत बंधाने के लिए राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी नवाब कोकब हमीद परिवार को ढांढस बंधाया।
तस्वीरें: गमगीन माहौल में नवाब कोकब हमीद का शव सुपुर्द ए खाक, नम आंखों से दी गई विदाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद का करीब पांच साल की बीमारी के चलते बुधवार को शाम के समय इंतकाल हो गया। गुरुवार को हवेली पर दिनभर गम जताने के लिए लोगों का आना जाना लगा रहा। अंतिम दर्शन के लिए शव को हवेली में रखा।
वहीं रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा, पूर्व मंत्री मैराजुद्दीन और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने उनके बेटे अहमद हमीद की हिम्मत बढ़ाई और पूर्व मंत्री के इंतकाल पर दुख व्यक्त किया।
इसके बाद दोपहर सवा दो बजे हवेली से गमगीन माहौल में जनाजा निकला। मेरठ रोड स्थित पशु पैठ मैदान पर जनाजे की नमाज पढ़ी गई। हजारों लोग शामिल हुए। इसके बाद शाही कब्रिस्तान में पूर्व मंत्री को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
इस दौरान बागपत पालिका के चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक अजय कुमार, चेयरमैन विनोद कुमार, रोहताश गुप्ता, शहर काजी हबीबुर्रहमान, हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी, राजू तोमर सिरसली, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान, नसीम कुरैशी, पूर्व सांसद कादिर राना, अनीस प्रमुख, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, महिपाल यादव, डॉ. राजेंद्र यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, डॉ. सुरेश चंद, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, डॉ. मांगेराम यादव, सतीश चौधरी, ओमवीर ढाका, सुभाष नैन, कपिल चौधरी गुर्जर आदि हजारों लोग मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/