मेरठ में हाशिमपुरा कांड के बाद दो संप्रदायों के दिलों में भड़की आग को शांत कराने और माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए जहां तमाम सियासी दल अपने-अपने ढंग से गुणा-भाग में लगे थे वहीं राजनीति की शुरूआत करने वाले तत्कालीन सांसद चौ. अजित सिंह (रालोद सुप्रीमो) ने हाशिमपुरा से लेकर लखनऊ तक सांप्रदायिक सौहार्द के लिए पदयात्रा शुरू की थी।
हाशिमपुरा कांड: अजित सिंह ने निकाली थी लखनऊ तक पदयात्रा, अमर उजाला से साझा किए अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 सितंबर से शुरू हुई यह पदयात्रा करीब एक महीना चली थी। यह यात्रा वाया इटावा होते हुए करीब एक महीना बाद लखनऊ पहुंची थी। यहां पर लोकदल ने बड़ी रैली कर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। अपनी पहली पदयात्रा को याद करते हुए चौधरी अजित सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि मेरठ जैसा एतिहासिक जिला एक छोटी सी चिंगारी से बारुद बन चुका था। दोनों संप्रदायों के बीच प्यार और सौहार्द की खाई इतनी गहरी हो गई थी कि उसे पाटना नामुमकिन नजर आ रहा था।
उस समय देश के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र ने उनसे पूछा था कि चौधरी साहब ये आग कैसे बुझेगी और आपका इसमें क्या रोल होगा। मैंने अमेरिका से लौटकर कुछ दिन पहले ही राजनीति में कदम रखा था और राज्यसभा सांसद बना था। मैंने इस आग को बुझाने और आपसी भाईचारा कायम कराने के लिए सोच समझकर हाशिमपुरा से ही लखनऊ तक की यात्रा का कार्यक्रम बनाया।
सितंबर में शुरू हुई यह पदयात्रा एक महीना तक चलकर वाया इटावा लखनऊ पहुंची थी। पदयात्रा प्रतिदिन 20 से 22 किलोमीटर का सफर तय करती थी। सिंह ने कहा कि मामले में भले ही देर से फैसला आया हो, लेकिन हाईकोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है।
मुजफ्फरनगर दंगे के घाव भरने को कर रहे जनसंवाद
चौधरी अजित सिंह बताते हैं कि अब वे मुजफ्फरनगर दंगे के घाव भरने और आपसी भाईचारा कायम करने के लिए फरवरी 2018 से जनसंवाद यात्रा कर रहे हैं। यात्रा का दूसरा चरण चल रहा है। भाईचारा कायम हो रहा है। 81 साल की उम्र में लोगों को एक दूसरे से मिलाने से अच्छा जीवन और क्या हो सकता है। उम्र के इस पड़ाव पर होने के बाद भी मैं मरते दम तक सौहार्द का साथ नहीं छोडूंगा। दंगों से देश और समाज पिछड़ता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/