फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: दूसरा टी-20 आज, शिवम के कोच फूलचंद बोले- भुवी की कमी को पूरा करेंगे मावी

Thu, 05 Jan 2023 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Jan 2023 01:03 PM IST
विज्ञापन
INDvSL: Second T20 today, Shivam coach Phoolchand says Mavi will make up for Bhuvi's deficiency
कोच फूलचंद व भुवनेश्वर कुमार के साथ शिवम मावी - फोटो : अमर उजाला

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैचों में भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है, जबकि मेरठ के नए गेंदबाज शिवम मावी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। नोएडा में द वंडर्स एकेडमी में सीनियर कोच फूलचंद शर्मा ने कहा कि भुवी की कमी को शिवम मावी पूरा करेंगे। 



मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के सीना गांव निवासी शिवम मावी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले ही टी-20 मैच में कमाल कर दिया। इस मैच से उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया है। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत मिली जीत पर मेरठ के क्रिकेट प्रेमियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। पिता पंकज मावी ने बेटे शिवम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा मुझे बेटे पर गर्व है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में शामिल होने का जो सपना देखा था वह पूरा हो गया है। ड्रीम डेब्यू के बाद शिवम मावी ने कहा कि अंडर-19 विश्व कप खेलने के बाद छह साल तक इस समय का इंतजार कर रहा था। उन छह वर्षों में मैंने कड़ी मेहनत की है। आज टी-20 का दूसरा मैच है और इस मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हैं।

INDvSL: Second T20 today, Shivam coach Phoolchand says Mavi will make up for Bhuvi's deficiency
शिवम मावी - फोटो : IPL

कोच फूलचंद ने बताया कि बल्लेबाजी करने आए शिवम मावी ने 11 साल की उम्र में उनकी एकेडमी में प्रवेश लिया है। पहले दो-तीन साल तक शिवम ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। एक दिन गेंदबाजी का अभ्यास करने नेट पर उतरे शिवम के अंदर डिलीवरी डालते हुए एक अलग जोश नजर आया। जिसको देखकर लगा कि उसे बल्लेबाजी नहीं, गेंदबाजी करनी चाहिए। 24 वर्षीय शिवम ने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

INDvSL: Second T20 today, Shivam coach Phoolchand says Mavi will make up for Bhuvi's deficiency
क्रिकेटर शिवम मावी, Cricketer Shivam Mavi - फोटो : अमर उजाला

अंडर-19 वर्ल्डकप के बाद आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में प्रवेश के बाद जबरदस्त प्रदर्शन किया। श्रीलंका के खिलाफ पहले ही टी-20 मुकाबले में चार विकेट लेकर शिवम ने अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSL: Second T20 today, Shivam coach Phoolchand says Mavi will make up for Bhuvi's deficiency
शिवम मावी - फोटो : Social media

दिसंबर 2019 में शिवम ने भामाशाह में बरपाया था कहर
 2019 में भामाशाह पार्क में रेलवे के खिलाफ रणजी मैच में शिवम ने जमकर कहर बरपाया था। रेलवे के बल्लेबाज दिनेश मोर के हेल्मेट को चीरकर गेंद चेहरे पर लगी। जिससे दिनेश मोर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि शिवम रणजी के इस मैच में एक ही पारी में गेंदबाजी कर सके। 

विज्ञापन
INDvSL: Second T20 today, Shivam coach Phoolchand says Mavi will make up for Bhuvi's deficiency
शिवम मावी - फोटो : अमर उजाला

दूसरा टी-20 आज 
पुणे में आज भारतीय टीम बनाम श्रीलंका का दूसरा टी-20 मुकाबला होगा। मवाना के सीना गांव और नोएडा में परिजनों की नजर मैच पर होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed