फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: चीखता रहा नाबालिग, बेसबॉल बैट, बेल्ट व जूतों से पीटते रहे दबंग, वायरल वीडियो ने खोली पोल 

Tue, 21 May 2019 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 May 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
inspector son in Meerut beaten a teenager brutally with baseball bat,video gone viral
छात्र को जूते से पीटते दबंग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सर्किट हाउस में नाबालिग चीखता-चिल्लाता रहा और गुंडे उसको बेहरमी से पीटते रहे। हाल ही के इस वीडियो में इन गुंडों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं। सवाल बड़ा कि आखिर नाबालिग पर इतना जुर्म ढहाने की इजाजत इन गुंडों को किसने दे दी। दरअसल, दरोगा के बेटे मोहित उर्फ गोलू का सिविल लाइन क्षेत्र में गैंग है। जानकारी कई पुलिसकर्मी को है, लेकिन गैंग का लीडर दरोगा का बेटा है। इसके चलते कोई बोलने का साहस नहीं जुटा पाता। 

inspector son in Meerut beaten a teenager brutally with baseball bat,video gone viral
छात्र को पीटता दरोगा का बेटा - फोटो : अमर उजाला

हत्या में नामजद हुआ था मोहित 
2016 में देहलीगेट थानाक्षेत्र में हत्या के मामले में मोहित उर्फ गोलू नामजद आरोपी बना था। मोहित पर 25 हजार का इनाम भी तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने किया था। लेकिन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं की। नतीजा यह हुआ कि दरोगा के बेटे मोहित को पुलिस ने साठगांठ करके क्लीनचिट दे दी।  

inspector son in Meerut beaten a teenager brutally with baseball bat,video gone viral
छात्र को पीटते दबंग - फोटो : अमर उजाला

कहां गायब रहती है पुलिस 
सर्किट हाउस से लेकर दौराला तक गुंडे नाबालिग को पीटते रहे। लेकिन पुलिस की नजर में मामला नहीं आया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वीआईपी इलाके के सर्किट हाउस में गुंडों ने नाबालिग को पहले पीटा और फिर उसकी वीडियो बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
inspector son in Meerut beaten a teenager brutally with baseball bat,video gone viral
छात्र को पीटता गैंग का सदस्य - फोटो : अमर उजाला

कब बनाई गुंडों ने वीडियो
यह वीडियो कब बनाई गई और ये गुंडे कौन कौन हैं, जो कि किशोर को बेहरमी से पीट रहे हैं। सभी गुंडों के चेहरे वीडियो में साफ दिख रहे हैं। पुलिस इसकी जांच करे तो सभी सामने आ जाएंगे। हालांकि यह सभी गुंडे सिविल लाइन क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
inspector son in Meerut beaten a teenager brutally with baseball bat,video gone viral
छात्र को पीटता दरोगा का बेटा - फोटो : अमर उजाला

... मोहित भैया बचा लो 
नाबालिग पिटते समय बार बार बोल रहा है कि मोहित भैया माफ कर दो। लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। वह कहता कि जिंदगीभर उनकी बात मानेगा, लेकिन आज उसकी जान बचा लो। दो गुंडे नाबालिग के हाथ पैर पकड़ते हैं और मोहित डंडे से उसकी पिटाई करता है। मारपीट के दौरान पुलिस की थर्ड डिग्री जैसा बरताव नाबालिग के साथ किया जा रहा है। यहां तक कि  को पेशाब पिलाने की कोशिश भी की गई, वह मम्मी-मम्मी चिल्लाता रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed