शामली सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मामले में आरोपी दोनों भाई गुलजार और शहजाद का आठ दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गया है। पुलिस दोनों आरोपी भाइयों को मंगलवार को सुबह पूछताछ के लिए लाएगी। एटीएस और आईबी की टीमें भी उनसे पूछताछ करेंगी। उनके गुरुओं से भी आमना -सामना कराया जा सकता है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मामले में गुलजार-शहजाद का रिमांड मंजूर, अब खुलेंगे कई बड़े राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कोर्ट में 10 दिन के रिमांड की अर्जी लगाई थी। सोमवार को इस पर सुनवाई हुई। एसपी अजय कुमार के अनुसार दोनों भाइयों का आठ दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। मंगलवार सुबह 10 बजे से 28 मई की शाम चार बजे तक रिमांड रहेगा। पुलिस जेल से उन्हें पूछताछ को लाएगी। शामली पुलिस ने एटीएस और आईबी को भी इसकी सूचना दे दी है।
एसपी के अनुसार शामली पुलिस के अलावा एटीएस, आईबी एलआईयू और अन्य सरकारी सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ करेंगी। कोतवाली प्रभारी के अनुसार सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले और बाद में पुलिस ने उनका मेडिकल भी कराया।
मजबूत केस बनाने से मिला लंबा रिमांड
पुलिस को पता था कि 10 दिन का लंबा पुलिस रिमांड लेना आसान नहीं होगा। लिहाजा पुलिस ने केस मजबूत करने को कई काबिल अधिकारियों को लगाया। साइबर टीम से आरोपियों से बरामद मोबाइल में दर्ज उनकी कॉल रिकॉडिंग में सुनाई दे रही बातचीत का शब्द कागजों में लिखवाया। कई गंभीर तथ्य दिए थे। पुलिस ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला मानकर मजबूत लिखापढ़ी की। इसी की वजह से आठ दिन का रिमांड कोर्ट से मंजूर हुआ।
सवालों की लिस्ट तैयार
दोनों भाइयों को लंबे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ के दौरान उनसे पूछने वाले सवालों की लिस्ट तैयार की गई है। मोबाइल रिकार्डिंग की बातचीत सुनने के बाद ये लिस्ट अधिकारियों ने बनाई है। इनमें कई ऐसे सवाल हैं जिनके माध्यम से ये पता करने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर दोनों भाइयों द्वारा की जा रही बातचीत का असल मकसद क्या है। ये बात किसके लिए की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद इनके द्वारा पूछताछ में कुछ बातें बताई गई, लेकिन ये बातें उनके मोबाइल में नहीं मिली हैं इसलिए पुलिस उक्त बातों का मकसद भी पता करने का प्रयास करेगी।